Credit Cards

Gold Silver Price Today: गोल्ड का भाव 16 महीने बाद 50,000/10 ग्राम के नीचे, जानिए आज का रेट, क्या खरीदारी का समय है?

आज फिर सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में गिरावट नजर आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,182 रुपये पर खुला और इसमें 371 रुपये की गिरावट आई

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,182 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 21 July: कल की गिरावट आज भी ज्वैलरी बाजार में जारी है। आज फिर सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में गिरावट नजर आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,182 रुपये पर खुला और इसमें 371 रुपये की गिरावट आई। भारत में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए सही वक्त है। जो लोग शादियों के सीजन के लिए सितंबर-अक्टूबर में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वाले थे वो गोल्ड का भाव गिरने से अभी खरीदारी कर रहे हैं। इस बात की उम्मीद है कि गोल्ड प्राइस में और गिरावट आ सकती है। इससे पहले पिछले साल 2021 की शुरुआ में गोल्ड प्राइस 50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे थे।

चांदी भी 54,737 रुपये पर खुली और इसमें 600 रुपये से अधिक की गिरावट आई।IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   


आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,182 रुपये पर खुला। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,553 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 371 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,981 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,967 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 37,637 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,356 रुपये रहा।

IBJA पर आज का रेट

मेटल 21 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 20 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50182 50553 -371
Gold 995 (23 कैरेट) 49981 50351 -370
Gold 916 (22 कैरेट) 45967 46307 -340
Gold 750 (18 कैरेट) 37637 37915 -278
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29356 29574 -218
Silver 999 54737 Rs/Kg 55367 Rs/Kg - 630 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 54,737 रुपये रहा। चांदी का कल दाम 55,367 रुपये  पर बंद हुआ। आज इसमें 630 रुपये की गिरावट आई।

Hot Stocks : निफ्टी में 16800 का स्तर मुमकिन, आज की ये दो शॉर्ट पिक्स चमका सकती हैं आपकी किस्मत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।