Gold Silver Price: शादी के लिए खरीदनी है गोल्ड ज्वैलरी, पहले जान लें 22 कैरेट सोने का रेट

Gold Silver Price Today 25th November 2022: आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार 25 नवंबर 2022 को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है

अपडेटेड Nov 25, 2022 पर 2:42 PM
शादी के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है।

Gold Silver Price Today 25th November 2022: आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार 25 नवंबर 2022 को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। शादी के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 51 रुपये सस्ता होकर 52,662 रुपये पर खुला। सिल्वर का रेट 61,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। गोल्ड एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार अगले महीने तक कर सकता है। घरेलू बाजार में शादियों के सीजन और इंटरनेशनल मार्केट में यूएस फेडरल के फिर से ब्याज दरें बढ़ाने की खबरों से भी सोने के भाव में हलचल नजर आ रही है।

घरेलू बाजार में गोल्ड में आई गिरावट

कल गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52,713 रुपये पर बंद हुआ था लेकिन आज 52,700 रुपये के लेवल से नीचे आ गया। गोल्ड का पिछला  पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से करीब 3,900 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 47 रुपये सस्ता होकर 48,238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


 

IBJA पर आज सुबह 25 नवंबर को इतने पर खुला रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 52,662 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल गुरुवार के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 62,379 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 25 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52662 52713 -51
Gold 995 (23 कैरेट) 52451 52502 -51
Gold 916 (22 कैरेट) 48238 48285 -47
Gold 750 (18 कैरेट) 39497 39535 -38
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30807 30837 -30
Silver 999 61777 Rs/Kg 62266 Rs/Kg -489 Rs/Kg

शादियों के कारण घरेलू बाजार में गोल्ड ज्वैलरी की बढ़ी डिमांड 

घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड की डिमांड में तेजी आई है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। एक लिमिट तक सोने में तेजी आने के बाद इसमें गिरावट आने लगती है। अभी गोल्ड मार्केट में यही नजर आ रहा है। गोल्ड के 53,000 रुपये पार करने के बाद से इसमें करेक्शन आ रहा है।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड में आ सकती है तेजी

गोल्ड की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में उथल-पुथल जारी रहने वाला है। यूएस फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरों में महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए एक बार फिर बढ़ोतरी कर सकता है। अगर खबरों की मानें तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। इसका सीधा असर सोने के दाम पर पड़ने वाला है।

तेजी की चासनी में डूबे चीनी शेयर, 20-40 लाख टन अतिरिक्त चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी संभव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।