Sugar stocks- तेजी की चाशनी में चीनी शेयर डूबे है। 20-40 लाख टन अतिरिक्त चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी मिल सकती है। बलरामपुर, श्रीरेणुका, अवध, उगर, शिंभावली 5% तक ऊपर कारोबार कर रहे है। दरअसल ISMA का कहना है कि वित्त वर्ष 2022-23 के सीजन के लिए अतिरिक्त चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी संभव है। सरकार ने हाल ही में 60 लाख टन एक्सपोर्ट को मंजूरी दी थी।
ISMA का अनुमान है कि कुल 80 लाख से 1 करोड़ टन शुगर एक्सपोर्ट हो सकता है जबकि 40 लाख टन के एक्सपोर्ट का कॉन्ट्रैक्ट हुआ। बता दें कि देश में चीनी की खपत 2.7-2.75 करोड़ टन रहा है। चीनी का सीजन अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। गौरतलब है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादन देश है। भारत दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा चीनी एक्सपोर्टर देश है ।
देश के चीनी एक्सपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021-22 में 110 करोड़ टन चीनी एक्सपोर्ट हुआ जबकि 2022-23 में अभी तक 60 लाखटन चीनी एक्सपोर्ट हुआ है। वहीं 80 लाख-1 करोड़ टन चीनी एक्सपोर्ट का अनुमान है।
2022-23 में चीनी उत्पादन अनुमान
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ISMA का चीनी उत्पादन अनुमान 3.60 करोड़ टन है जबकि USDA ने 3.58 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है।
भारत 2020-21 में ब्राजील के बाद दुनिया का सबसे बड़ा शुगर एक्सपोर्ट करने वाला देश था। भारत के ग्राहकों में इंडोनेशिया, बांग्लादेश, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल है।
शेयरों की चाल पर नजर डालें तो 12.30 बजे के आसपास एनएसई पर बलरामपुर चीनी का शेयर 12.95 रुपये यानी 3.69 फीसदी की बढ़त के साथ 367.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं Avadh Sugar का शेयर 14.05 रुपये यानी 2.87 फीसदी की बढ़त के साथ 504 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
इस बीच Shree Renuka Sugar का शेयर एनएसई पर 1.25 रुपये यानी 2.34 फीसदी की बढ़त के साथ 56.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं Ugar Sugar का शेयर 3.15 रुपये यानी 4.06 फीसदी की बढ़त के साथ 80.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।