Silver price : रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने-चांदी पर दबाव, 7% टूटी चांदी

Silver price : चांदी की ग्लोबल सप्लाई में कमी आई है। चीन में फिजिकल डिलीवरी में प्रीमियम देखने को मिल रहा है। 2025 में चांदी की सप्लाई से ज्यादा डिमांड रही है। 2025 में 1.24 बिलियन औंस चांदी की ग्लोबल डिमांड रही है। 2025 में 1.01 बिलियन औंस चांदी की ग्लोबल सप्लाई रही है

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 1:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चांदी की तेजी पर एलन मस्क ने कहा कि चांदी की कीमतों में उछाल की चिंता की बात है। चांदी इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के लिए अहम है

Silver price : रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है। 2.54 लाख रुपए प्रति किलो का स्तर छूने के बाद चांदी में 7 फीसदी की गिरावट आई है। चांदी करीब 20 हजार रुपए सस्ती हुई है। सोना भी ऊपरी स्तर से करीब 2000 रुपए फिसला है। हालांकि, आज कि गिरावट के बावजूद चांदी में तूफानी तेजी देखने को मिली। पहली बार एक किलो चांदी का भाव ढाई लाख रुपए के पार निकलता दिखा। इस साल सिल्वर में 160 फीसदी का जोरदार उछाल आया है। चांदी का भाव $80 के ऊपर निकल गया है। 6 सत्रों में चांदी में 25% की तेजी आई है। सिल्व मार्केट कैप के लिहाज से दूसरे नंबर पर है। सिल्वर का मार्केट कैप Nvidia से ज्यादा हो गया है।

चांदी की तेजी पर एलन मस्क

चांदी की तेजी पर एलन मस्क ने कहा कि चांदी की कीमतों में उछाल की चिंता की बात है। चांदी इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के लिए अहम है। चांदी में ऐसी तेजी क्यों है, इसकी पड़ताल करें तो पता चलता है कि चांदी की ग्लोबल सप्लाई में कमी आई है। चीन में फिजिकल डिलीवरी में प्रीमियम देखने को मिल रहा है।2025 में चांदी की सप्लाई से ज्यादा डिमांड रही है। 2025 में 1.24 बिलियन औंस चांदी की ग्लोबल डिमांड रही है। 2025 में 1.01 बिलियन औंस चांदी की ग्लोबल सप्लाई रही है। जनवरी से चीन इसके एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाएगा। चांदी की 60-70% ग्लोबल सप्लाई पर चीन का कंट्रोल है। फेड से रेट कट और कमजोर डॉलर से भी चांदी में मजबूती आई है। जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते भी इसकी कीमतों में तेजी है।


 

 

Gold-Silver price : सोने-चांदी में तेजी कायम, जानिए कमोडिटी में आज कहां हो सकती है कमाई

 

Metal stocks : मेटल्स की ग्लोबल कीमतों में तेज़ी से मेटल स्टॉक्स में लगातार 8वें दिन तेज़ी, हिन्द कॉपर और SAIL 15% तक उछले

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।