Gold Price: ₹75000 के नीचे फिसला सोना, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे कितने गिरेंगे दाम

ईशु दतवानी ने कहा कि अमेरिका, दूसरे देशों में भी सोने की मांग बढ़ी है। हालांकि सोने के दाम गिरने से तुरंत मांग नहीं बढ़ेगी। दाम गिरने से लोग और कीमतों के गिरने की उम्मीद करते हैं। हालांकि शादियों के मद्देनजर खरीदारी हो रही है। सोने में 10-15 फीसदी की खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।

अपडेटेड Oct 10, 2024 पर 12:29 PM
इंटरनेशनल मार्केट में सोने में गिरावट जारी है। लगातार दूसरे हफ्ते सोने का भाव गिरा है।

Gold Price:इंटरनेशनल मार्केट में सोने में गिरावट जारी है। लगातार दूसरे हफ्ते सोने का भाव गिरा है। US में सोने का स्पॉट $2605 के नीचे आया है। 2 हफ्तों में सोने में करीब 2% की गिरावट आई है। इधर MCX पर भी 75000 के नीचे सोने के भाव गिरे है। लगातार तीसरे दिन 75000 के नीचे सोना फिसला है। इस बीच डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। डॉलर इंडेक्स 102 के स्तर पर नजर आ रहा है।

इस बीच एमसीएक्स पर सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में सोने में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि 1 महीने में इसमें 4 फीसदी की तेजी आई है। वहीं इस साल अब तक गोल्ड में 19 फीसदी की छलांग लगाई है। जबकि 3 सालों में इसमें 59 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

वहीं एमसीएक्स पर चांदी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में चांदी में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं 1 महीने में इसमें 5 फीसदी की तेजी दिखी है। इस साल अब तक चांदी ने 19 फीसदी की बढ़त दिखाई है। जबकि 3 सालों में इसमें 44 फीसदी का छलांग लगाई ।


गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर गुरुवार को दुनिया की दूसरी बड़ी मुद्राओं के मुकाबले दो महीने के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रहा था, क्योंकि बाजार फेडरल रिजर्व द्वारा आगे भी मौद्रिक नीति में नरमी बरतने के प्रति अधिक आश्वस्त दिख रहा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 102.85 के स्तर पर दिख रहा है।

सोने में 10-15 फीसदी की खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद

सोने की आगे की चाल पर सीएनबीसी-आवाज से बातचीत करते हुए अनमोल ज्वैलर्स के फाउंडर ईशु दतवानी ने कहा कि अमेरिका, दूसरे देशों में भी सोने की मांग बढ़ी है। हालांकि सोने के दाम गिरने से तुरंत मांग नहीं बढ़ेगी। दाम गिरने से लोग और कीमतों के गिरने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि दाम चढ़ने पर और तेजी की संभावना के चलते खरीदारी बढ़ती है। सोने की कीमतों में गिरावट बाजार के लिए अच्छा है।

उन्होंने कहा कि मिडिल इनकम ग्रुप के लोग कम खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादियों के मद्देनजर खरीदारी हो रही है। सोने में 10-15 फीसदी की खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।

ईशु दतवानीम ने आगे कहा कि हीरे के गहनों की मांग 20-25 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है। सॉलिटेयर की बिक्री भी इस साल बढ़ी है। दाम कम होने के कारण सॉलिटेयर्स की बिक्री बढ़ी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।