Gold- Sliver Price Today: सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली। MCX पर चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। MCX पर जुलाई वायदा 1.06 लाख के पार निकला है। कल भी चांदी का भाव 105484 तक पहुंचा था। इस बीच गुडरिटर्न्स के अनुसार शुक्रवार (6 जून) को भारत में सोने की कीमतों में उछाल आया। 24 कैरेट सोने की कीमत 99,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 18 कैरेट सोने की कीमत 74,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
यह तेजी वैश्विक रुझानों के अनुरूप है, क्योंकि अमेरिका में आर्थिक चिंताओं के चलते निवेशक सेफ हेवन एसेट की ओर अपना रुख कर रहे है। COMEX पर भी चांदी के दाम $36 के पार निकला है। सिर्फ एक हफ्ते में 7% की तेजी आई। 2025 में अब तक चांदी के दाम 21% चढ़े चुके हैं।
MCX पर चांदी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में चांदी में 7 फीसदी का उछाल आया जबकि 1 महीन में इसमें 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जबकि 1 साल में 15 फीसदी का छलांग लगाया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अक्ष कंबोज ने कहा, "Trump-Xi व्यापार वार्ता की घोषणा के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार होने के बाद सोने की कीमतें ऊंचे स्तरों से नीचे आ गई हैं। हालांकि, बाजार अभी भी स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं, और कमजोर अमेरिकी डेटा गिरावट के जोखिम को कम कर सकते हैं।"इस बीच, इस हफ़्ते चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया है। यह 36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जो 2012 के बाद से इसका उच्चतम स्तर है। भारत में चांदी का कारोबार ₹10,58,500 प्रति किलोग्राम पर हुआ।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मानव मोदी ने कहा "बुनियादी बातों में सुधार और निवेशकों की रुचि के बीच चांदी ने सोने की गति पकड़ ली है।"
फोरसाइट बुलियन इंडिया विराज डिडवानिया का कहना है कि लोग अब पुरानी चांदी बेच रहे हैं। बाजार में अनिश्चितता से चांदी में तेजी आई। आगे भी चांदी में तेजी देखने को मिलेगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।