अगर आपको भी है तुरंत पैसों की जरुरत तो गोल्ड लेना देता है आपको बेहतर ऑप्शन, समझें इसकी खूबियां

जरूरत के समय नकदी न होने पर लोन का सहारा होता है और अगर इमरजेंसी में कैश चाहिए तो गोल्ड लोन से अच्छा विकल्प नहीं।

अपडेटेड Aug 26, 2021 पर 6:18 PM
Story continues below Advertisement

जरूरत के समय नकदी न होने पर लोन का सहारा होता है और अगर इमरजेंसी में कैश चाहिए तो गोल्ड लोन से अच्छा विकल्प नहीं। कई बैंक और NBFCs काफी आसान कागजी कार्रवाई और Minimum Interest Rate पर गोल्ड लोन देते हैं। AUGMONT- GOLD FOR ALL जैसी कंपनियों से आप ऑनलाइन या फिर App के जरिए एक Click पर भी गोल्ड लोन ले सकते हैं। गोल्ड लोन की और क्या-क्या खूबियां हैं और सोने के बदले लोन लेने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यहां हम आज यही जानने की कोशिश करेगे लेकिन सबसे पहले बात करते है गोल्ड लोन की।


गोल्ड लोन की खूबियां

इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ने पर गोल्ड लोन बेहतर होता है। सोने के बदले लोन के लिए कागजी कार्रवाई काफी कम है। दूसरे कर्ज के मुकाबले गोल्ड लोन पर ब्याज दर कम देना होता है। लोन की राशि सोने की शुद्धता और बाजार वैल्यू पर आधारित होती है। 18 कैरेट या उससे ज्यादा शुद्धता की ज्वेलरी पर लोन मिलता है। आपको बता दें कि लोन का कैलकुलेशन प्रति ग्राम सोने के हिसाब से होता है। गोल्ड लोन के लिए किसी क्रेडिट स्कोर की जरूरत नहीं होती।  लोन रकम के इस्तेमाल का उद्देश्य बताने की जरूरत नहीं। कई बैंक और NBFCs गोल्ड के बदले लोन देते हैं। कई बैंक और कंपनियां ऑनलाइन गोल्ड लोन भी देती हैं।

गोल्ड की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट रही, रिकॉर्ड हाई से 9,000 रुपये नीचे आया

Augmont से गोल्ड लोन सुविधा

Augmont ऑनलाइन और डोरस्टेप सर्विस की सुविधा उपलब्ध कराता है। कंपनी वेबसाइट/App पर एक क्लिक पर आप लोन के लिए आवेदन कर सकते है। लोन के लिए रेजिडेंशियल प्रूफ के साथ सिर्फ ID कार्ड की आवश्यकता होती है। आवेदन के सिर्फ 1 घंटे के भीतर लोन रकम का भुगतान किया जाता है।  मासिक, दो महीने या छमाही EMI भुगतान की सुविधा भी मिलती है।


Augmont गोल्ड लोन पर सिर्फ 100  प्रोसेसिंग फीस चुकानी होती है। काफी कम ब्याज दर के साथ कोई प्री-पेमेंट पेनाल्टी नहीं होती। कोई हिडेन चार्ज नहीं होता और प्रॉसेस पूरी तरह से पारदर्शी होता है। ज्वेलरी चोरी होने या स्वैपिंग का कोई जोखिम नहीं होता। IDBI Trusteeship Services के वॉल्ट में आपका सोना सुरक्षित रहता है।


इन बातों का रखें ध्यान

लोन लेते वक्त कुछ बातो का ध्यान जरुर रखें। लोन लेने के पहले कई बैंकों/NBFCs का रेट चेक कर लें।  किसी तरह का हिडेन चार्ज तो नहीं लग रहा इस बात का जरुर पता करें। प्री-पेमेंट, प्रोसेसिंग फीस और री-पेमेंट चार्ज के बारे में जरुर पूछें। ज्वेलरी स्वैपिंग और दूसरे तरह की जोखिम की जानकारी लें। समय पर कर्ज नहीं चुकाने पर कर्जदाता को सोना बेचने का अधिकार होता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।