Get App

Israel Hamas conflict: क्या पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे? जानिए पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने क्या जवाब दिया

इजरायल-हमास की लड़ाई की खबर से क्रूड में जबर्दस्त उछाल है। 9 अक्टूबर को क्रूड ऑयल का प्राइस 4.5 फीसदी उछलकर 87 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। पिछले हफ्ते क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन, युद्ध की खबर से क्रूड में उबाल दिख रहा है। इंडिया ऑयल की अपनी 80 फीसदी जरूरत आयात से पूरी करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2023 पर 2:53 PM
Israel Hamas conflict: क्या पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे? जानिए पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने क्या जवाब दिया
मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद अब कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में 5% से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है।

मध्य-पूर्व में इजरायल-हमास की लड़ाई (Israel-Hamas Conflict) विकराल रूप लेती दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि दुनिया के देश इस युद्ध की वजह से दो हिस्सों में बंट सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ऑयल की कीमतों पर इसका असर पड़ना तय है। इंडिया को ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसकी वजह यह है कि इंडिया ऑयल की अपनी 80 फीसदी जरूरत आयात से पूरी करता है। इजरायल-हमास की लड़ाई की खबर से क्रूड में जबर्दस्त उछाल है। 9 अक्टूबर को क्रूड ऑयल का प्राइस 4.5 फीसदी उछलकर 87 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

क्रूड में फिर उबाल

पिछले हफ्ते क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन, युद्ध की खबर से क्रूड में उबाल दिख रहा है। इस बारे में पूछने पर पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरा ने कहा कि मार्केट में क्रूड की पर्याप्त सप्लाई है। उन्होंने कहा कि OPEC को यह तय करने का अधिकार है कि वे कितना क्रूड ऑयल मार्केट में बेचना चाहते हैं। लेकिन, उन्हें यह ध्या रखना होगा कि ऑयल की कीमतें एक सीमा से ऊपर नहीं जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें