Credit Cards

Kitchen Garden Tips: घर के गमले में किसी भी मौसम में लगाएं हरा धनिया, एकदम फ्रेश करें इस्तेमाल, बचेंगे पैसे

Kitchen Garden Tips: हरा धनिया हर मौसम में खाया जाता है। इसे डालते ही सब्जी का स्वाद बदल जाता है। कभी-कभी किसी मौसम में इसकी आवक कम हो जाती है। ऐसे में हम आपको किचन गार्डन में हरा धनिया लगाने की आसान टिप्स बता रहे हैं। इसे लगाने के बाद आपको महंगा धनिया खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 2:54 PM
Story continues below Advertisement
Kitchen Garden Tips: हरा धनिया को घर में आसानी से उगा सकते हैं। यह 25 से 30 दिन में कटिंग के लिए तैयार हो जाता है।

दुनिया भर के व्यंजनों का स्वाद और खुशबू बढ़ाने का श्रेय हरा धनिया (Coriander) को दिया जाता है। यही कारण है कि भारत के हर घर में साल भर हरा धनिया की मांग बनी रहती है। अब सब्जी के साथ फ्री धनिया भी मिलना बंद हो गया है। लिहाजा खरीदकर ही लाना पड़ता है। यहां तक कि बारिश और गर्मियों के मौसम में भी इसकी आवक कम होने से कीमत भी बढ़ जाती है। सब्जी के साथ अन्य डिश और चटनी में खासतौर पर इस्तेमाल होने वाला धनिया महंगा खरीदना पड़ता है। ऐसे में आप इसे घर पर उगा सकते हैं। इससे फ्री में आपको ताजा हरा धनिया मिलेगा।

अगर आप ताजा और सुगंधित हरा धनिया खाना चाहते हैं तो अपने किचन गार्डन में हरा धनिया लगा सकते हैं। हरा धनिया ग्रो बैग या गमले में भी लगाया जा सकता है। दरअसल बीज की मदद से आप गमले में ही हरा धनिया उगा सकते हैं। गमले में धनिया लगाने के लिए बीज (Coriander Seeds) और खाद का इंतजाम रसोई से ही हो जाएगा।

ऐसे लगाएं घर हरा धनिया


गमले में धनिया उगाना बेहद आसान है। इसके लिए घर की छत पर गमले, ग्रो बैग्स (Grow Bangs) या कंटेनर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि किचन गार्डन में सब्जियां उगाते हैं। उसी तरह धनिया भी आसानी से उगाई जा सकती है। छत या बालकनी में रखे गमले या ग्रो बैग में भी हरा धनिया लगा सकते हैं। एक बड़े साइज का गमला लेकर उसमें एक हिस्सा मिट्टी, एक हिस्सा बालू और एक हिस्सा वर्मी कंपोस्ट डालकर हरे धनिया के बीज को मसल कर दो टुकड़ों में कर लें। इसके बाद गमले में भरी हुई मिट्टी के ऊपर हरा धनिया बिखेर कर ऊपर से हल्की सी मिट्टी की परत डालकर सिंचाई कर दें। हरा धनिया 15 से 20 दिन में उग आएगा और यह 25 से 30 दिन में कटिंग के लिए तैयार हो जाता है।

बाजार से नहीं खरीदाना पड़ेगा हरा धनिया

किचन गार्डन में उगाया हुआ धनिया पूरी तरह से हरा भरा और ताजा रहता है। ऐसे में बाजार से हरा धनिया खरीदने के लिए पैसे नहीं खर्च करना पड़ेगा। बता दें कि हरे धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। हरा धनिया विटामिन सी से भरपूर होता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है। जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

Agriculture Tips: गेहूं की बुवाई के बाद करें यह उपाय, हरियाली से भर जाएगा खेत, होगी बंपर पैदावार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।