LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए आज आपके शहर में क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price: महंगाई का असर आम लोगों की जेब पर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना की जरूरत की लगभग हर चीज के दाम बढ़ चुके हैं। पेट्रोल-डीजल, CNG, सोना-चांदी और खाने-पीने के सामान के बाद अब रसोई गैस भी महंगी हो गई है।

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 10:09 AM
LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, चेक करें अपने शहर की कीमत

LPG Cylinder Price: महंगाई का असर आम लोगों की जेब पर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना की जरूरत की लगभग हर चीज के दाम बढ़ चुके हैं। पेट्रोल-डीजल, CNG, सोना-चांदी और खाने-पीने के सामान के बाद अब रसोई गैस भी महंगी हो गई है। हाल ही में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 942 रुपये हो गई है। इससे पहले मार्च महीने में भी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। उधर, सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की ऊंची कीमतों के कारण गैस के दाम बढ़ाने पड़े हैं।

अब चलिए जानते हैं कि आज आपके शहर में गैस सिलेंडर किस रेट पर मिलेगा?

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)
दिल्ली ₹942.0 ₹3071.5
मुंबई ₹941.5 ₹3024.0
कोलकाता ₹968.0 ₹3202.5
चेन्नई ₹957.5 ₹3237.0
बेंगलुरु ₹944.5 ₹3152.0
अमृतसर ₹983.0 ₹3178.0
चंडीगढ़ ₹951.5 ₹3092.5
भोपाल ₹947.5 ₹3077.0
भुवनेश्वर ₹968.0 ₹3238.5

इन देशों से सस्ता है भारत में LPG


भारत में LPG की कीमत अन्य देशों के मुकाबले कम है। सरकारी आंकड़े देखें तो दिल्ली 14.2 किलो का सिलेंडर 942 रुपए का है, जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत 1046 रुपए, नेपाल में 1207 रुपए, बांग्लादेश में 1225 रुपए और श्रीलंका में 1241 रुपए के आसपास है।

कमर्शियल और 5 किलो वाले सिलेंडर के भी बढ़े थे दाम

बता दें कि कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमतों में भी 1 जून को बदलाव किया गया था। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़ाई गई, जबकि कोलकाता में इसमें 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं, दिल्ली में 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर की कीमत 11 रुपये बढ़कर 821.50 रुपये हो गई है।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब CNG की कीमतों में भी लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इसके पीछे ईंधन की उपलब्धता को लेकर चिंता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती ऊर्जा कीमतें और तेल कंपनियों पर बढ़ता आर्थिक दबाव प्रमुख वजहें मानी जा रही हैं।

सरकार का कहना है कि वह देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

LPG की कीमत बढ़ने का कारण

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस, जिसे वैश्विक LPG कीमतों का प्रमुख मानक माना जाता है, फरवरी 2026 में 542.5 डॉलर प्रति टन था। जून में बढ़कर 790 डॉलर प्रति टन पहुंच गया। यानी सिर्फ चार महीनों में करीब 46% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आज आपके शहर में क्या है कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।