LPG Connection Hike: कमर्शियल LPG कनेक्शन लेना हुआ महंगा, बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू

LPG Connection Hike: अब नया गैस कनेक्शन लेना भी और भी महंगा हो गया है। सिक्योरिटी डिपॉजिट यानी सुरक्षित राशि की रकम में बढ़ोतरी कर दी गई है

अपडेटेड Jun 28, 2022 पर 10:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कमर्शियल LPG कनेक्शन पर 2550 रुपये के बजाय 3600 रुपए देना होगा।

LPG Connection Hike: अब नया गैस कनेक्शन लेना भी और भी महंगा हो गया है। सिक्योरिटी डिपॉजिट यानी सुरक्षित राशि की रकम में बढ़ोतरी कर दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू LPG कनेक्शन के बाद अब कमर्शियल LPG कनेक्शन के सिक्योरिटी डिपॉजिट में इजाफा कर दिया है। ये बढ़ी हुई कीमतें आज यानी 28 जून से लागू हो गई है।

ग्राहकों को अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG कनेक्शन पर 2550 रुपये के बजाय 3600 रुपए देना होगा। यानी कि 19 किलो वाले गैस कनेक्शन के सिक्योरिटी डिपॉजिट पर सीधे-सीधे 1050 रुपए बढ़ोतरी हो गई है।

इतना ही नहीं 47.5 किलो वाले गैस कनेक्शन की सिक्योरिटी डिपॉजिट में भी बढ़ोतरी की गई है। अब इस गैस सिलेंडर के कनेक्शन के लिए 7350 रुपये जमा करना होगा। पहले ग्राहकों को इस सिलेंडर के लिए 6450 रुपये देना होता था। कुल मिलाकर 47.5 किलो वाले गैस सिलेंडर का कनेक्शन 900 रुपये महंगा हो गया है। वहीं ग्राहकों को 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट में बढ़ोकरी की गई है। अब 1,450 रुपये की जगह 2,200 रुपए देना होता है। इसमें 750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।


अगले 10 दिन में बदल जाएंगे ये 5 रूल्स, आपके घर के बजट पर पड़ेगा सीधा असर

रेगुलरेटर भी हुआ महंगा

दो घरेलू सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 4,400 रुपए देना पड़ेगे। इसी तरह पांच किलो के सिलेंडर के लिए 800 रुपए के बदले 1,150 रुपए देना होंगे। डीपीआर (रेगुलेटर) की सिक्योरिटी राशि 150 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है। रेगुलेटर टूट गया या खराब हो गया। उसे बदलने के लिए 300 रुपये देना होगा। बताया जाता है कि करीब 10 साल बाद सिलेंडर की सिक्योरिटी डिपॉजिट में बढ़ोतरी की गई है। इससे नया गैस कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को झटका लगा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।