LPG: अगर आपका रसोई गैस का सिलेंडर इंडेन का है तो अब आपको घर बैठे जरूरत का सामान भी मिल सकता है। डिलीवरी बॉय रोजमर्रा की जरूरत वाले सामान की भी डिलवीकरी करते नजर आ सकते हैं। दरअसल सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited -IOCL) ने ने डाबर इंडिया (Dabur India) के साथ एक डील की है। इस डील के तहत देश भर में इंडेन रसोई गैस के करीब 14 करोड़ ग्राहकों को फायदा होगा।
IOCL की इस डील से डाबर के कई प्रोडक्ट्स की आसान पहुंच हो जाएगी। डाबर तेल, साबुन जैसे रोजमर्रा के सामान बनाने वाली कंपनी है। इंडियन ऑयल के डिलिवरी बॉय डाबर के सभी प्रोडक्ट्स की बिक्री सीधे अपने LPG ग्राहकों के परिवार तक पहुंचाने में मदद करेंगे।
डाबर इंडिया और इंडियन ऑयल की ओर से जारी बयान में कहा गया, इस डील के तहत इंडियन ऑयल के इंडेन LPG डिस्ट्रीब्यूटर डाबर के लिए रिटेल बिजनेस में भागीदार बनेंगे। वे अपने डिलिवरी बॉय के जरिए डाबर के सभी प्रोडक्ट की बिक्री सीधे अपने LPG ग्राहकों के परिवार तक पहुंच का लाभ मिलेगा। इंडियन ऑयल और डाबर पूरी वैल्यू चेन से जुड़ाव को लेकर टेक्निकल और सिस्टम इंटीग्रेशन (technical and systems integration) का काम कर रही हैं। इंडियन ऑयल के 12,750 इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर (distributors) और 90,000 से अधिक डिलिवरी बॉय हैं जो 14.3 करोड़ परिवार की रसोई गैस की जरूरतों को पूरा करते हैं।
डाबर इंडिया के FMCG पोर्टफोलियो में हेल्थकेयर कैटेगरी में डाबर च्यवनप्राश (Dabur Chyawanprash), डाबर हनी (Dabur Honey), डाबर हनीटस (Dabur Honitus), डाबर लाल तेल (Dabur Lal Tail) और डाबर पुदीन हरा (Dabur Pudin Hara) शामिल है। वहीं पर्सनल केयर में डाबर आंवला (Dabur Amla), वाटिका (Vatika) और डाबर रेड पेस्ट (Dabur Red Paste) हैं, जबकि फूड एंड बेवरेजेज कैटेगरी में रियल (Real) है।
बता दें कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर खत्म तीसरी तिमाही में डाबर का मुनाफा 2.19 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी का मुनाफा 504.35 करोड़ रुपए है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में डाबर ने 493.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।