LPG Subsidy: रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों के लिए काम की खबर है। अब रसोई गैस की सब्सिडी बैंक खातों में आने लगी है। आप भी तुरंत अपना बैंक खाता या इस वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं कि सब्सिडी (LPG Gas Cylinder Subsidy) आई या नहीं। बीते दिनों कई लोग ये शिकायत कर रहे थे कि उन्हें सब्सिडी नहीं मिल रही है लेकिन अब मोदी सरकार सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर कर रही है।
घर बैठे चेक करें आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं
सबसे पहले आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट https://cx.indianoil.in/ पर विजिट करना होगा।
- अब आपको Subsidy Status और Proceed पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Subsidy Related (PAHAL) के ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर आपको Subsidy Not Received पर क्लिक करना है।
- आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG ID दर्ज करनी है।
- इसके बाद इसे वेरिफाई करें और सब्मिट कर दें।
- इसके बाद आपको पूरी जानकारी सामने मिल जाएगी।
सब्सिडी को लेकर थी परेशानी
एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी के रूप में मिल रहे हैं। कई लोगों को कन्फ्यूजन था कि उन्हें कितने पैसे सब्सिडी में मिलते हैं। सब्सिडी में लोगों को 79.26 रुपये मिल रहे हैं जबकि कुछ को 158.52 रुपये या 237.78 रुपये मिलती है। लेकिन आप इस तरीके से जान सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी के कितने पैसे आए।
किन लोगों को मिलती है सब्सिडी
राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग तय है, जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाती है। 10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर होती है।