Gold Silver Prices Today: चांदी एक दिन में 5000 रुपये उछली, सोने में भी तेजी

Gold Silver Prices Today: चांदी में देश और विदेश दोनों में तेजी दिखी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तो चांदी का भाव करीब 5 फीसदी तक चढ़ गया। स्पॉट सिल्वर 4.7 फीसदी चढ़कर 59.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। भारत में भी चांदी में तेजी दिखी। एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 2.38 फीसदी यानी 5,195 रुपये चढ़कर 2,23,595 डॉलर प्रति औंस चल रहा था

अपडेटेड Jul 21, 2026 पर 3:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्पॉट सिल्वर 4.7 फीसदी चढ़कर 59.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Gold Silver Prices Today: देश और विदेश में 21 जुलाई को चांदी की कीमतों को पंख लग गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तो चांदी का भाव करीब 5 फीसदी तक चढ़ गया। सोने में भी मजबूती दिखी। स्पॉट सिल्वर 4.7 फीसदी चढ़कर 59.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इधर, भारत में भी चांदी में तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज में सिल्वर फ्यूचर्स दोपहर बाद 2.38 फीसदी यानी 5,195 रुपये चढ़कर 2,23,595 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

यूएस-ईरान में समझौते की कोशिशों से सोने-चांदी में तेजी

सोने की कीमतों में भी 1 फीसदी से ज्यादा तेजी दिखी। सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिकी और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद है। दोनों के बीच टेंशन कम करने के लिए कूटनीति के स्तर पर कोशिशें हो रही हैं। अगर दोनों पक्षों में समझौता हो जाता है तो महंगाई बढ़ने का खतरा कम होगा। इससे अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ने की आशंका घटेगी।


देश और विदेश में सोने की कीमतें भी 1.6 फीसदी चढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.6 फीसदी चढ़कर 4,071.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। गोल्ड फ्यूचर्स (अगस्त डिलीवरी) भी 1.5 फीसदी के उछाल के साथ 4,076 डॉलर प्रति औंस पर था। इधर, भारत में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स 1 फीसदी यानी 1,412 रुपये चढ़कर 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

सोना 4000 डॉलर पर बना सकता है नया बेस

टेस्टीलाइव में ग्लोबल मैक्रो के हेड इलया स्पिवाक ने कहा, "ऐसा लगता है कि सोना 4,000 डॉलर के लेवल के करीब बेस बनाने की कोशिश कर रहा है।" उधर, अमेरिका और ईरान के बीच सुलह के लिए चल रही कोशिशों की वजह से 21 जुलाई को क्रूड ऑयल में नरमी आई है। ईरान के सीनियर अधिकारी ने 20 जुलाई को रायटर्स को बताया था कि ईरान को 10 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव मिला है।

अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ने की उम्मीद से सोने पर दबाव

अमेरिका और ईरान में फिर से लड़ाई शुरू होने से 20 जुलाई को क्रुड ऑयल की कीमत बढ़कर एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई थी। इससे यह माना जा रहा था कि अमेरिका में केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट बढ़ाएगा। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर सोने की चमक घट जाती है, क्योंकि नॉन-यील्डिंग बुलियन रखने की अपॉर्चुनिटी कॉस्ट बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: Silver Gold Price:चढ़ गया सोने-चांदी का भाव, क्या अब भी कर रहे है सही मौके की तलाश, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय की राय

जनवरी में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर थीं

इस साल की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। उसके बाद दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। सोना अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 28 फीसदी गिर चुका है। चांदी में भी बड़ी गिरावट आई है। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान के बीच शुरू लड़ाई ने बुलियन की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।