मॉनसून सीजन का 1.5 महीने से ज्यादा खत्म हो चुका है। लेकिन यूपी और बिहार, खेती के लिहाज से दो अहम प्रदेश बारिश को तरस गए हैं। इन दोनों ही राज्यों के ज्यादातर इलाकों में इस साल बेहद कम बारिश हुई है। पश्चिमी यूपी जो आमतौर पर बेहद सम्पन्न माना जाता है, इस सीजन एक जून से 18 जुलाई तक यहां से सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि पूर्वी यूपी में सामान्य से 47 फीसदी कम बारिश हुई है। यही हाल बिहार का है, यहां भी सामान्य से 46 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
