Credit Cards

Mustard Oil: घरेलू बाजार में सरसों का दाम चढ़ा, 5 सालों में पहली बार हुआ सरसों तेल का इंपोर्ट

Mustard Oil: 5 सालों में पहली बार सरसों तेल का इंपोर्ट हुआ। घरेलू बाजार में दाम चढ़ने से इंपोर्ट हुआ। घरेलू बाजारों में भाव 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंचा

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 3:11 PM
Story continues below Advertisement
5 सालों में पहली बार सरसों तेल का इंपोर्ट हुआ। घरेलू बाजार में दाम चढ़ने से इंपोर्ट हुआ।

Mustard Oil: 5 सालों में पहली बार सरसों तेल का इंपोर्ट हुआ। घरेलू बाजार में दाम चढ़ने से इंपोर्ट हुआ। घरेलू बाजारों में भाव 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंचा। 6000 टन सरसों तेल UAE से इंपोर्ट हुआ। UAE से इसी महीने कांडला पोर्ट पर पहुंचेगा।

भारत कहां से खरीदता है तेल?

इंडोनेशिया ने पाम ऑयल का इंपोर्ट करता है जबकि मलेशिया अर्जेंटीना से सोयाबीन, रूस और यूक्रेन से सनफ्लावर का इंपोर्ट करता है।


सरसों खाने के तेल का सोना?

घरेलू बाजार में सरसों तेल में जोरदार तेजी आई। जुलाई में `1.67 लाख/टन तक दाम पहुंचे। फरवरी 2022 के बाद कीमतों में उछाल आया। पिछले साल भाव 34% तक बढ़ चुके हैं। अगले साल मार्च तक नई फसल आएगी।

सुनहेरी किरण ऑयल्स हर्षित जैन ने कहा कि देश में सरसों की कीमतों में तेजी आई है। पिछले साल से सरसों तेल के होलसेल दाम ₹35/किलो तक बढ़े। पिछले साल सरसों तेल के दाम `135/किलो, इस साल ₹160/किलो रहा। कनोला और सरसों के तेल में काफी अंतर है। सरसों का जायका कनोला तेल में नहीं होता है

सरसों के तेल शुद्ध और केमिकल फ्री होता है। कनोला तेल में केमिकल की मिलाव होती है। दाम ज्यादा होने से सरसों तेल में मिलावट हो रही है। दाम ज्यादा होने से सरसों तेल में मिलावट हो रही है। सरकार सख्त कदम उठाए, लोग ज्यादा जागरुक बनें।

उन्होंने आगे कहा सरसों की खली से निकले तेल की सरसों तेल में मिलावट हो रही है। गांवों, छोटे शहरों में सरसों के तेल में मिलावट हो रही है। सरसों का मिलावटी तेल कम दाम पर बिकता है । सरसों के तेल के प्रति लोगों को ज्यादा जागरुक होना होगा।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में दबाव, क्या यह हैं खरीदारी का मौका, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।