Get App

Petrol Diesel Price Today: आज कितने में मिल रहा पेट्रोल और डीजल? चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार, 24 जुलाई को पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी रहीं, जबकि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल ऑयल सप्लाई में रुकावट की नई चिंताओं के कारण इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार चली गईं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 24, 2026 पर 12:10 PM
Petrol Diesel Price Today: आज कितने में मिल रहा पेट्रोल और डीजल? चेक करें अपने शहर का रेट
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच, आज कितने में मिल रहा पेट्रोल और डीजल?

Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार, 24 जुलाई को पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी रहीं, जबकि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल ऑयल सप्लाई में रुकावट की नई चिंताओं के कारण इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार चली गईं। हालांकि, क्रूड की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद, भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे ग्राहकों को कुछ समय के लिए राहत मिली है।

24 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल की कीमत (₹/लीटर) डीजल की कीमत (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
कोलकाता ₹113.51 ₹99.82
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
चेन्नई ₹107.76 ₹99.55
गुरुग्राम ₹102.97 ₹95.64
नोएडा ₹102.12 ₹95.56
बेंगलुरु ₹110.44 ₹98.39
भुवनेश्वर ₹108.85 ₹100.56
चंडीगढ़ ₹101.51 ₹89.47
हैदराबाद ₹115.73 ₹103.82
जयपुर ₹113.50 ₹98.50
लखनऊ ₹101.89 ₹95.36
पटना ₹113.37 ₹99.36
तिरुवनंतपुरम ₹115.49 ₹104.40

कब से बनी हुईं है किमतें स्थिर?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें 25 मई से स्थिर बनी हुई हैं। इसी दिन सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें