Get App

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल में लगी आग, भोपाल में पेट्रोल के दाम 105 रुपये पार, जानिए अपने शहर तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2021 पर 10:08 AM
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल में लगी आग, भोपाल में पेट्रोल के दाम 105 रुपये पार, जानिए अपने शहर तेल के भाव

Petrol-Diesel Price: डोमेस्टिक मार्केट में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर से इजाफा कर दिया है। देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लग गई है।  

देश की राजधान दिल्ली में पेट्रोल के दाम 27 पैसे और डीजल के दाम 28 पैसे महंगा हो गया है। 5 मई से अब तक 27 बार पेट्रोल-डीजलके दाम बढ़ाए जा चुके हैं। इन दिनों में पेट्रोल 6.62 रुपये महंगा हो गया है। वहीं डीजल 6.91 रुपये महंगा हो गया है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 103 रुपये प्रति लीटर पार कर गए हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल 105, Nagarabandh और राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल के दाम 108 रुपये प्रति लीटर पार कर गए हैं।   

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 18 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 27 पैसे बढ़कर 96.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 28 पैसे बढ़कर 87.69 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

मुंबई में भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 103.08 रुपये और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 95.14 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।  

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल के दाम 26 पैसे बढ़कर 96.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 29 पैसे बढ़कर 90.54 रुपये प्रति लीटर हैं।

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 23 पैसे बढ़कर 98.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 27 पैसे बढ़कर 92.31 रुपये प्रति लीटर है।

बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल के दाम 31 पैसे बढ़कर 100.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 31 पैसे बढ़कर 92.97 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 105.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.35 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेशके अनूपपुर में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 98.74 रुपये प्रति लीटर हैं। Nagarabandh में पेट्रोल 108.25 रुपये प्रति लीटर डीजल 99.24 रुपये प्रति लीटर हैं। राजस्थान के गंगानागर में पेट्रोल के दाम 108.07 रुपये प्रति लीटर डीजल 100.82 रुपये प्रति लीटर हैं।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं औरसुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल केकस्टमरRSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249नंबर पर और BPCL उपभोक्ताRSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें