Get App

लाइव ब्लॉग

IND vs WI Match Live Score: भारत को बैक-टू-बैक लगे दो झटके, ईशान के बाद कप्तान लौटे पवेलियन

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पर बैटिंग कर रही है

Ankita Pandey OCTOBER 11, 2026 / 7:46 PM IST

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा। मुकाबले में शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पर बैटिंग कर रही है

भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है
IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है
OCTOBER 11, 2026 / 7:46 PM IST

WI vs IND Live Match Score: भारत को एक ओवर में लगे दो झटके

9वें ओवर में भारत को दो झटके लगे हैं। ओवर की की दूसरी गेंद पर ईशान किशन 18 गेदों में 37 रन और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हुए। रोस्टन चेस ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 117 रन है।

    OCTOBER 11, 2026 / 7:38 PM IST

    WI vs IND Live Match Score: भारत का स्कोर 100 के पार

    8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों ही बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं।

      OCTOBER 11, 2026 / 7:30 PM IST

      IND vs WI Live Match Score: अभिषेक की तूफानी फिफ्टी

      अभिषेक शर्मा का तूफानी अंदाज जारी है। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 4 छक्के और 5 चौक्के लगाए है। अभिषेक 19 गेंदों में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन है।

        OCTOBER 11, 2026 / 7:19 PM IST

        IND vs WI Match Live Score: भारत का स्कोर 45/1

        4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रिज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 23 रन और ईशान किशन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

          OCTOBER 11, 2026 / 7:15 PM IST

          India vs West Indies Match Score Live: भारत का स्कोर 20 के पार

          3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रिज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 21 रन और ईशान किशन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

            OCTOBER 11, 2026 / 7:12 PM IST

            India vs West Indies Match Score Live: भारत को लगा पहला झटका

            दूसरे ओवर में भारत को पहला झटका लगा है। संजू सैमसन 3 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रिज पर मौजूद है।

              OCTOBER 11, 2026 / 7:00 PM IST

              WI vs IND Live Match Score: कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले

              भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इसके बाद 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। अब तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

                OCTOBER 11, 2026 / 6:51 PM IST

                IND vs WI Match Live Score: कैसी होगी पिच

                इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले में एक बार फिर खूब रन देखने को मिल सकते हैं। मैदान छोटा होने और बाउंड्री कम दूरी पर होने की वजह से बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो 300 रन के करीब स्कोर बनने की भी संभावना है। वहीं, गेंदबाजों के लिए इस मैदान पर रन रोकना आसान नहीं होगा।

                  OCTOBER 11, 2026 / 6:41 PM IST

                  IND vs WI Live Match Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

                  शाई होप (C/WK), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन (रोमारियो शेफर्ड की जगह), रोस्टन चेस, शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल , शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती

                    OCTOBER 11, 2026 / 6:40 PM IST

                    India vs West Indies Match Score Live: भारत की प्लेइंग 11

                    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।

                      OCTOBER 11, 2026 / 6:33 PM IST

                      IND vs WI Live Match Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

                      भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पर बैटिंग करेगी। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है

                        OCTOBER 11, 2026 / 6:26 PM IST

                        IND vs WI Match Live Score:दोनों टीमों की हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                        भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 32 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। भारत ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मैचों में सफलता मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ।

                          OCTOBER 11, 2026 / 6:16 PM IST

                          IND vs WI Match Live Score: बराबरी पर हैं 5 मैचों की सीरीज

                          पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 249 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के नाबाद 102 रन और शेरफेन रदरफोर्ड की 37 गेंदों पर 84 रन की तूफानी पारी की मदद से 18.3 ओवर में 250 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

                            OCTOBER 11, 2026 / 6:10 PM IST

                            India vs West Indies Match Score Live: कहां पर देखें मुकाबला

                            भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को आप घर बैठकर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकेंगे। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच को फ्री में आप DD Sports पर लाइव देख सकते हैं।

                              OCTOBER 11, 2026 / 6:07 PM IST

                              IND vs WI Live Match Score: वेस्ट इंडीज की संभावित प्लेइंग 11

                              शाई होप (C, WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल।

                                OCTOBER 11, 2026 / 5:55 PM IST

                                WI vs IND Live Match Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), ईशान किशन, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

                                  OCTOBER 11, 2026 / 5:54 PM IST

                                  IND vs WI Live Match Score: वेस्टइंडीज की पूरी टीम

                                  शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), आमिर जांगू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमारजोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर

                                    OCTOBER 11, 2026 / 5:52 PM IST

                                    India vs West Indies Match Score Live: भारत की पूरी टीम

                                    श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर

                                      OCTOBER 11, 2026 / 5:51 PM IST

                                      IND vs WI Match Live Score: भारत-वेस्टइंडीज आमने-सामने

                                      भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरा T20I मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

                                        OCTOBER 11, 2026 / 5:49 PM IST

                                        नमस्कार

                                        मनीकंट्रोल लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे मुकाबले की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ