IND vs WI Match Live Score: शुरू हुआ भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, अभिषेक-संजू की जोड़ी क्रीज पर - ind vs wi match live score updates india vs west indies 3rd t20 match at holkar stadium indore | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

IND vs WI Match Live Score: शुरू हुआ भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, अभिषेक-संजू की जोड़ी क्रीज पर

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पर बैटिंग कर रही है

OCTOBER 11, 2026/ 7:04 PM
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा। मुकाबले में शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पर बैटिंग कर रही है

भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में

IND vs WI Match Live Score: शुरू हुआ भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, अभिषेक-संजू की जोड़ी क्रीज परIND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है
OCTOBER 11, 2026 / 7:00 PM IST

WI vs IND Live Match Score: कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इसके बाद 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। अब तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

OCTOBER 11, 2026 / 6:51 PM IST

IND vs WI Match Live Score: कैसी होगी पिच

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले में एक बार फिर खूब रन देखने को मिल सकते हैं। मैदान छोटा होने और बाउंड्री कम दूरी पर होने की वजह से बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो 300 रन के करीब स्कोर बनने की भी संभावना है। वहीं, गेंदबाजों के लिए इस मैदान पर रन रोकना आसान नहीं होगा।

OCTOBER 11, 2026 / 6:41 PM IST

IND vs WI Live Match Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

शाई होप (C/WK), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन (रोमारियो शेफर्ड की जगह), रोस्टन चेस, शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल , शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती

OCTOBER 11, 2026 / 6:40 PM IST

India vs West Indies Match Score Live: भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।

OCTOBER 11, 2026 / 6:33 PM IST

IND vs WI Live Match Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पर बैटिंग करेगी। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है

OCTOBER 11, 2026 / 6:26 PM IST

IND vs WI Match Live Score:दोनों टीमों की हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 32 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। भारत ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मैचों में सफलता मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ।

OCTOBER 11, 2026 / 6:16 PM IST

IND vs WI Match Live Score: बराबरी पर हैं 5 मैचों की सीरीज

पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 249 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के नाबाद 102 रन और शेरफेन रदरफोर्ड की 37 गेंदों पर 84 रन की तूफानी पारी की मदद से 18.3 ओवर में 250 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

OCTOBER 11, 2026 / 6:10 PM IST

India vs West Indies Match Score Live: कहां पर देखें मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को आप घर बैठकर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकेंगे। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच को फ्री में आप DD Sports पर लाइव देख सकते हैं।

OCTOBER 11, 2026 / 6:07 PM IST

IND vs WI Live Match Score: वेस्ट इंडीज की संभावित प्लेइंग 11

शाई होप (C, WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल।

OCTOBER 11, 2026 / 5:55 PM IST

WI vs IND Live Match Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), ईशान किशन, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

OCTOBER 11, 2026 / 5:54 PM IST

IND vs WI Live Match Score: वेस्टइंडीज की पूरी टीम

शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), आमिर जांगू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमारजोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर

OCTOBER 11, 2026 / 5:52 PM IST

India vs West Indies Match Score Live: भारत की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर

OCTOBER 11, 2026 / 5:51 PM IST

IND vs WI Match Live Score: भारत-वेस्टइंडीज आमने-सामने

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरा T20I मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

OCTOBER 11, 2026 / 5:49 PM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे मुकाबले की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ