ATF Price : जेट फ्यूल की कीमतों में 4% की कमी, चेक कीजिए नए रेट

ATF price : राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमत 4,606 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 4.09 फीसदी घटाकर 1,07,750.27 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। अब कोलकाता में कीमत 1,15,091.33 रुपये प्रति किलोलीटर होगी। मुंबई और चेन्नई में 1,06,695.61 रुपये और 1,12,497.99 रुपये प्रति किलोलीटर होगी

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement
ATF price : इंटरनेशनल बेंचमार्क की औसत दर और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर ATF की कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है

ATF Price : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी को देखते हुए जेट फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में बुधवार, 1 मार्च को 4 फीसदी की कटौती कर दी गई है। हालांकि, लगातार रिकॉर्ड 11वें महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इंटरनेशनल बेंचमार्क की औसत दर और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर ATF की कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है। सरकार की ओनरशिप वाले फ्यूल रिटेलर्स के नोटिफिकेशन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमत 4,606 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 4.09 फीसदी घटाकर 1,07,750.27 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है।

दूसरे मेट्रो शहरों में नई कीमतें

इससे पहले फरवरी में राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमत बढ़ाकर 1,12,356.77 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई थी।


अब कोलकाता में कीमत 1,15,091.33 रुपये प्रति किलोलीटर होगी। वहीं मुंबई और चेन्नई में 1,06,695.61 रुपये और 1,12,497.99 रुपये प्रति किलोलीटर होगी।

Air India के साथ मर्जर के बाद Vistara कब भरेगी आखिरी उड़ान? सीईओ ने दिया यह जवाब

हालांकि, इससे पहले 1 जनवरी को कीमत 1,17,587.64 रुपये से घटाकर 1,08,138.77 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई थी। इससे पहले 1 दिसंबर और 1 नवंबर को कीमतों में क्रमशः 2.3 फीसदी और 4.19 फीसदी की कटौती की गई थी।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें 10 महीने से स्थिर

हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 10 महीने से स्थिर बनी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।

सरकारी फ्यूल रिटेलर्स के अंतर्राष्ट्रीय फ्यूल बेंचमार्क के 15 दिन के रोलिंग एवरेज के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव का प्रावधान है, लेकिन उन्होंने 6 अप्रैल, 2022 से अभी तक ऐसा नहीं किया गया है।

Air India देगी 5000 से भी ज्यादा लोगों को नौकरी, बड़ी तादाद में होगी पायलटों और क्रू मेंबर्स की भर्ती

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी को देखते हुए सरकार की तरफ से कंज्यूमर्स को एक्साइज ड्यूटी में राहत दिए जाने पर 22 मई को कीमतों में बदलाव हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।