Ethanol Blending : पांच महीने पहले औसतन 10 फीसदी ब्लेंडेड तेल बेचने का लक्ष्य हासिल करने से उत्साहित सरकार और उद्योग अब 2025-26 तक 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग का ज्यादा महत्वकांक्षी लक्ष्य जल्द हासिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।
Ethanol Blending : पांच महीने पहले औसतन 10 फीसदी ब्लेंडेड तेल बेचने का लक्ष्य हासिल करने से उत्साहित सरकार और उद्योग अब 2025-26 तक 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग का ज्यादा महत्वकांक्षी लक्ष्य जल्द हासिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 6 जून को कहा कि देश के कुछ पेट्रोल पम्प अप्रैल, 2023 के लक्ष्य से पहले 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचने में सक्षम हो सकते हैं।
आठ साल में ऐसे कर दिया कमाल
भारत में 2014 में एथेनॉल मिश्रण (ethanol blending) का स्तर 2.33 फीसदी था। सरकार द्वारा पिछले आठ साल में किए गए प्रयासों के साथ, मौजूदा एथेनॉन सप्लाई ईयर (ESY) में ब्लेंडिंग के लिए एथेनॉल की उपलब्धता बढ़कर 450 करोड़ लीटर होने का अनुमान है, जो 2014 में 67 करोड़ लीटर थी।
अगले साल से मिलने लगेगा 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल
‘लीडर्स ऑफ क्लाइमेट मैनेजमेंट’ प्रोग्राम में बोलते हुए पुरी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं में हरित ऊर्जा पर खासा जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, 10 फीसदी एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य पहले ही हासिल हो चुका है या 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हम 2025 तक हासिल करने जा रहे हैं, जिसके लिए 2030 का लक्ष्य तय किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हकीकत में ई20 पेट्रोल 1 अप्रैल, 2023 से या उससे पहले ही मिलने लगेगा।
20 फीसदी के टारगेट के लिए 5 साल घटाया समय
एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल से दो उद्देश्य पूरे होते हैं, एक कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आती है और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
पिछले महीने, सरकार ने नेशनल बायोफ्यूल पॉलिसी-2018 (National Biofuel Policy 2018) में संशोधन किया था, जिसमें अन्य बातों के अलावा 2025-26 तक पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण हासिल करने का लक्ष्य था जबकि पहले यह लक्ष्य 2030 था।
पुरी ने कहा, हम लक्ष्य से पांच-छह महीने पहले ही बायोफ्यूल के 10 प्रतिशत मिश्रण को हासिल करने में कामयाब रहे हैं। इसी जोश से हम सभी मोर्चों पर स्थायित्व हासिल करने के प्रयास कर रहे हैं।
बायोफ्यूल उत्पादन बढ़ाने के प्रयास में, सरकार ने अपने उत्पादन के लिए अतिरिक्त फीडस्टॉक्स को शामिल करने के उद्देश्य से भी संशोधन किया है। सरकार का लक्ष्य मेक इन इंडिया के तहत देश में बायोफ्यूल के उत्पादन को प्रोत्साहन देना है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।