रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच टकराव खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। अगर दोनों देशों में युद्ध होता है तो इसका एशिया पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि भारत सहित कई एशियाई देश रूस से क्रूड ऑयल, गैस और कोयला इंपोर्ट करते हैं। रूस फ्यूल का निर्यात करने वाले बड़े देशों की लिस्ट में शामिल है।
