Petrol Diesel Price: यूपी में महंगा और बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price: आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि, यूपी के नोएडा में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 8:53 AM
नोएडा में महंगा हुआ पेट्रोल।

Petrol Diesel Price: आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है। फ्यूल रिटेलर्स की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, यूपी  के नोएडा में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। वहीं, बिहार के कुछ शहरों में पेट्रोल डीजल के रेट में गिरावट आई है।

यूपी और बिहार के इन शहरों में बदले दाम

यूपी के कई शहरों में रेट बदल गए हैं। नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.91 रुपये लीटर और डीजल 26 पैसे चढ़कर 90.08 रुपये लीटर पर आ गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 64 पैसे घटकर 107.48 रुपये और डीजल 60 पैसे गिरकर 94.26 रुपये लीटर पहुंच गया है।


ये रहे ग्लोबल क्रूड प्राइस

नवंबर डिलीवरी के लिए ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर या 2.3 फीसदी गिरकर 90.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अक्टूबर के लिए यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 21.75 डॉलर यानी 2 प्रतिशत गिरकर 84.45 डॉलर पर आ गया है।

ये रहा अन्य शहरों में रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

दिल्ली, मुंबई और अन्य जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली

पेट्रोल: 96.72 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई

पेट्रोल: 106.31 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.27 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता

पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई

पेट्रोल: 102.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.24 रुपये प्रति लीटर

भोपाल

पेट्रोल: 108.65 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 93.90 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद

पेट्रोल: 109.66 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु

पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर

गुवाहाटी

पेट्रोल: 96.01 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 83.94 रुपये प्रति लीटर

गांधीनगर

पेट्रोल: 96.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.38 रुपये प्रति लीटर

तिरुवनंतपुरम

पेट्रोल: 107.71 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 96.52 रुपये प्रति लीटर।

ऐसे चेक करें आज के दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सीधा सौदा - ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।