Get App

Petrol Diesel Price: देश के इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price: यूपी के कई शहरों में रेट बदल गए हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल 4 पैसे बढ़कर 96.69 रुपये लीटर और डीजल 4 पैसे महंगा होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर पर आ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 9:06 AM
Petrol Diesel Price: देश के इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट
इन शहरों में बदला पेट्रोल और डीजल का रेट।

Petrol Diesel Price: आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है।  फ्यूल रिटेलर्स की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि यूपी के कुछ शहरों में पेट्रोल डीजल के रेट में बदलाव हुआ है।

यूपी के इन शहरों में बदले दाम

यूपी के कई शहरों में रेट बदल गए हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल 4 पैसे बढ़कर 96.69 रुपये लीटर और डीजल 4 पैसे महंगा होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। गाजियाबाद में पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता होकर 96.23 रुपये लीटर और डीजल 33 पैसे गिरकर 89.42 रुपये लीटर पर आ गया है। लखनऊ में पेट्रोल 21 पैसे गिरकर 96.36 रुपये और डीजल 20 पैसे गिरकर 89.56 रुपये लीटर पर आ गया है।

ये रहा अन्य शहरों में रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें