Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
16 सितंबर को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Indiabulls Housing Finance और RBL Bank के नाम शामिल हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 8:32 AM
16500 की स्ट्राइक पर 32.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो सितंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा
15 सितंबर भी बुल्स के लिए निराशा लेकर आया। कल के कारोबार में बाजार में 0.70 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली थी। बाजार में कल लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव रहा था। बाजार पर टेक्नोलॉजी, फार्मा, चुनिंदा बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स कल 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 59934 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 120 अंक टूट कर 17877 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि 15 सितंबर को डेली चार्ट पर एक लॉन्ग निगेटिव कैंडल बनता दिखा जिसने नीचे की तरफ बुधवार को बने लॉन्ग बुल कैंडल को घेर लिया है। टेक्निकली बाजार की इस चाल से 18100 के आसपास स्थित रजिस्टेंस से बिकवाली आने के संकेत मिलते हैं। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 17750-17700 के आसपास सपोर्ट दिख रहा है। नागराज शेट्टी का मानना है कि शॉर्ट में निफ्टी हमें 18100-17700 के दायरे में कारोबार करता दिख सकता है।
कल दिग्गजों की तुलना में छोटे और मझोले शेयरों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा। Nifty Midcap 100 index कल 0.38 फीसदी की तेजी हासिल करने में कामयाब रहा था। वहीं, Smallcap 100 index सपाट बंद हुआ था।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17794 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17710 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18029 फिर 18180 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40962 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 40714 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41648 फिर 42087 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 30.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो सितंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 21.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 19000 की स्ट्राइक पर 20.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
17900 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18100 पर भी 2.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18600 और फिर 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
16500 की स्ट्राइक पर 32.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो सितंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 28.37 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17000 की स्ट्राइक पर 27.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.88 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17800 पर भी 1.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16700 पर 1.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17600 और फिर 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Whirlpool, Hindustan Unilever, Godrej Consumer Products, Power Grid Corporation HDFC के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
15 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1270.68 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 928.86 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
16 सितंबर को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Indiabulls Housing Finance और RBL Bank के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 41 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Apollo Tyres, Mahanagar Gas, Ambuja Cements, MRF और Granules India के नाम शामिल हैं।
50 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Bandhan Bank, Bharat Electronics, Bank Nifty, RBL Bank और ACC के नाम शामिल हैं।
77 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें PVR, Nifty Financial, Infosys, Bajaj Finserv और Biocon के नाम शामिल हैं।
29 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Delta Corp, India Cements, JK Cement, Vedanta और AU Small Finance Bank के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)