Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये को पार कर गई हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ। पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे का इजाफा हुआ और दाम 100.21 रुपये पर पहुंच गया। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा करना शुरू किया है। ये 22 मार्च से 7वीं बार है जब दाम बढ़ाए गए हैं। डीजल की कीमतों में आज 70 पैसे का इजाफा हुआ है। डीजल की कीमत 91.47 रुपये पहुंच गई है।
