Petrol Prices in World: भारत में पेट्रोल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं।  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, भोपाल, में पेट्रोल ने शतक बना दिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर पार हो गए हैं। वहीं राजस्थान के श्री गंगानगर और मध्य प्रदेश के Nagarabandh में पेट्रोल के दाम 105 रुपये रुपये प्रति लीटर पार हो गए हैं। 2 मई से अब तक देश में पेट्रोल के दाम 18 बार बढ़ाए जा चुके हैं।

जानिए किस देश में कितना महंगा और सस्ता है पेट्रोल


इन 5 देशों में सबसे सस्ता पेट्रोल

1 - दुनिया भर में आपको सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेजुएला (Venezuela) मिलता है। यहां एक लीटर पेट्रोल के दाम 0.02 डॉलर है।

2- सस्ते देशों की श्रेणी में दूसरे नंबर में ईरान है। यहां आपको 1 लीटर पेट्रोल के लिए 0.067 डॉलर चुकाना पड़ेगा।

3 - तीसरे नंबर पर अंगोला (Angola) देश है। जहां 1 लीटर तेल के दाम 0.249 डॉलर है।

4 - चौथे नंबर पर अल्जीरिया (Algeria) है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 0.344 डॉलर चुकाना पड़ेगा।

5 - पांचवें नंबर में कुवैत (Kuwait) है। यहां 1 लीटर पेट्रोल के दाम 0.349 डॉलर हैं।
 
इन 5 देशों में सबसे महंगा पेट्रोल

1 - दुनिया भर में सबसे महंगा पेट्रोल हॉन्गकॉन्ग (Hong Kong) में है। यहां आपको 1 लीटर पेट्रोल के लिए 2.485 डॉलर चुकाने पड़ेंगे।

2 - महंगे पेट्रोल दूसरे नंबर में नीदरलैंड्स (Netherlands) है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.178 डॉलर है।

3 - इसके बाद तीसरे नंबर में नार्वे (Norway) है। यहां 1 लीटर पेट्रोल के दाम 2.056 डॉलर है।

4 - चौथे नंबर में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (Central African Republic) है। यहां 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको 2.05 डॉलर खर्च करना होगा।

5 - पांचवें नंबर में मोनाको (Monaco) है। यहां 1 लीटर पेट्रोल के दाम 2.003 डॉलर है।

जानिए भारत की स्थिति

जिन देशों में पेट्रोल सबसे महंगा है, उन देशों की लिस्ट में भारत 58वें नंबर में है। 24 मई तक भारत में पेट्रोल की कीमत 1.31 डॉलर प्रति लीटर थी। वहीं अगर भारत के पड़ोसी देशों से मुकाबला करें तो भूटान, नेपाल जैसे गरीब देशों में पेट्रोल भारत से सस्ता बिकता है।

भारत में क्यों मंहगा है तेल

भारत में तेल के दाम काफी ऊपर हैं। इसकी वजह ये है कि यहां टैक्स अधिक वसूला जाता है। भारत में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स लगता है। केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी लगाने के बाद राज्य सरकारें वैट यानी वैल्यू एडेड टैक्स लगाती है। राज्यों के वैट टैक्स का रेट भी अलग-अलग होता है। पूरे देश में सबसे ज्यादा वैट राजस्थान सरकार वसूलती है। यहां 38 फीसदी टैक्स पेट्रोल पर और 28 फीसदी डीजल पर लगता है।
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।