Pulses News: दालों को लेकर दो बड़ी खबरें हैं। पहले ये कि सरकार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से मूंग और उड़द की खऱीद MSP पर करेगी और दूसरी ये कि पिछले साल की तुलना में इस साल अप्रैल-मई में दालों का इंपोर्ट 37% गिरा है। बता दें कि सरकार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से मूंग और उड़द की खऱीद MSP पर करेगी। कृषि मंत्री की कई राज्यों में दालें खरीदने की घोषणा की है। खरीद प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत होगी।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की बैठक की है। NAFED और NCCF को पारदर्शी और समय पर खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। किसानों से सीधे खरीद पर ज़ोर और बिचौलियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए है। किसानों के रजिस्ट्रेशन और खरीद प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल की सलाह दी है।
दालों की कीमतों में भारी गिरावट
पिछले साल के मुकाबले इस साल दालों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कई दालों की कीमतें MSP से नीचे बिक रही है। लिहाजा ग्राहकों की सस्ती दरों पर दालें खाने को मिल रही है। और महंगाई के आंकड़ों में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल रही है। दालों के दाम 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले साल के मुकाबले दालों की कीमत में 5-40% तक कमी आई है। अच्छे उत्पादन के चलते दामों में भारी कमी आई है। बता दें कि सरकार ने ड्यूटी फ्री आयात जारी रखा है।
होलसेल बाजार में दाम की कीमतों पर नजर डालें तो 1 साल पहले चने दाल की कीमत 7,150 रुपये प्रति क्विंटल पर थी जो कि वर्तमान में 5,825 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंची है यानी 1 साल में चने दाल की कीमतों में 18 फीसदी नीचे है। फिलहाल चने का MSP भाव 5650 रुपये प्रति क्विंटल है। इसी तरह उडद दाल की कीमत 9,725 रुपये प्रति क्विंटल पर थी जो कि वर्तमान में 7,650 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंची है यानी 1 साल में इसकी कीमतों में 21 फीसदी नीचे है।
वहीं मसूर दाल की कीमतें 1 साल पहले 6,250 रुपये प्रति क्विंटल पर थी जो कि वर्तमान में 6,150 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंची है यानी 1 साल में चने दाल की कीमतों में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह मूंग दाल की कीमत में बीते 1 साल में 15 फीसदी की गिरावट आई है। 1 साल पहले मूंग दाल की कीमतें 8,400 रुपये प्रति क्विंटल पर थी जो वर्तमान में 7100 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है।
मसूर दाल की कीमत 1 साल पहले 6250 रुपये प्रति क्विंटल पर थी जो कि वर्तमान में 6,150 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंची है यानी 1 साल में की कीमतों में 15 फीसदी की नीचे आई है। मसूर दाल का MSP भाव 6425 रुपये प्रति क्विंटल पर है।
वहीं दालों से जुड़ी एक और अहम खबर है कि इस पिछले साल की तुलना में इस साल अप्रैल-मई में दालों का इंपोर्ट 37% गिरा है। पीली मटर, चने के इंपोर्ट में गिरावट देखने को मिला है। 492 मिलियन डॉलर का इंपोर्ट हुआ।
पिछले साल देश में दलहन की मांग घटी थी। इस साल उत्पादन ज्यादा होने की उम्मीद है। अच्छे मॉनसून से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल करीब 3 लाख हेक्टेयर बुआई बढ़ी है। 20 जून तक 9.44 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई।
देश में दलहन के इंपोर्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल-मई 2024 में 782 मिलियन डॉलर दालों का इंपोर्ट हुआ था जबकि अप्रैल-मई 2025में 492 मिलियन डॉलर दालों का इंपोर्ट हुआ।