Get App

सोने का रिकॉर्ड इंपोर्ट, राहत या आफत, एक्सपर्ट्स से जानिए 2025 में कैसा नज़र आ रहा आउटलुक?

सुरेंद्र मेहता ने आगे कहा कि इक्विटी मार्केट में भी गिरावट से सोने में निवेश बढ़ा है। ट्रेड डेफिसिट कम करने के लिए SGB का विकल्प जरूरी है । दिसंबर में 40-50 टन और इंपोर्ट होने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2024 पर 1:46 PM
सोने का रिकॉर्ड इंपोर्ट, राहत या आफत, एक्सपर्ट्स से जानिए 2025 में कैसा नज़र आ रहा आउटलुक?
नवंबर में सोना रिकॉर्ड इंपोर्ट हुआ है। नवंबर में $14.80 बिलियन का सोना इंपोर्ट हुआ है। पिछले साल से 331% इंपोर्ट बढ़ा है।

नवंबर में सोना रिकॉर्ड इंपोर्ट हुआ है। नवंबर में $14.80 बिलियन का सोना इंपोर्ट हुआ है। पिछले साल से 331% इंपोर्ट बढ़ा है।दरअसल, त्योहारों, शादियों के कारण इंपोर्ट बढ़ा है। कुल इंपोर्ट में 20% की हिस्सेदारी है। अक्टूबर 2024 में $7.13 बिलियन का सोना इंपोर्ट हुआ था जबकि नवंबर 2024 में $14.80 बिलियन का सोना इंपोर्ट हुआ।

गोल्ड इंपोर्ट के आंकडों पर नजर डालें तो 1 महीने में गोल्ड इंपोर्ट 27 फीसदी बढ़ा है जबकि 8 महीने में इसमें 25 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं 1 साल में इसमें 331 फीसदी की रिकॉर्ड तेजी आई है।

आगे कैसा रहेगा सोने का आउटलुक

IBJA के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने कहा कि 2023 में 743 टन सोने का इंपोर्ट हुआ था। इस साल अब तक 780 टन सोने का इंपोर्ट हुआ। ड्यूटी घटने के कारण देश में सोने का इंपोर्ट बढ़ा है। नवंबर में बैंकों ने सबसे ज्यादा इंपोर्ट किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें