Refined Oil: नेपाल से रिफाइंड खाने के तेल का इंपोर्ट बढ़ा, जानें क्या है वजह

डॉ. बी वी मेहता का कहना है कि नेपाल से सस्ता रिफाइंड तेल इंपोर्ट हो रहा है। ये सिर्फ ड्यूटी नहीं होने के कारण भारी मात्रा में आवक हो रही है। नेपाल SAFTA एग्रीमेंट के मुताबिक जीरो ड्यूटी पर इंपोर्ट हो रहा है। डॉ. बी वी मेहता ने आगे कहा कि हर महीने 40-50 हजार टन नेपाल भारत से एक्सपोर्ट करेगा

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
नेपाल से रिफाइंड खाने के तेल का इंपोर्ट बढ़ा है। ड्यूटी नहीं होने के कारण भारी मात्रा में आवक हुई।

नेपाल से रिफाइंड खाने के तेल का इंपोर्ट बढ़ा है। ड्यूटी नहीं होने के कारण भारी मात्रा में आवक हुई। रिफाइंड सोयाबीन, पाम ऑयल का इंपोर्ट बढ़ा है। 4 महीने में 1.94 लाख टन तेल इंपोर्ट किया। हर महीने 50000-60000 टन तेल का इंपोर्ट किया गया। भारत को 1.07 लाख टन एक्सपोर्ट किया ।

इस बीच SEA ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा है और SAFTA से फिर बातचीत करने की मांग की है। रिफाइंड तेल के फ्री ड्यूटी इंपोर्ट को सस्पेंड करें। एग्री कमोडिटी इंपोर्ट पर SAFTA से फिर बातचीत करें। घरेलू रिफाइनर, किसान को भारी नुकसान हो रहा है । सरकार के रेवेन्यू को भी नुकसान हो रहा है।

SEA के ईडी डॉ. बी वी मेहता का कहना है कि नेपाल से सस्ता रिफाइंड तेल इंपोर्ट हो रहा है। ये सिर्फ ड्यूटी नहीं होने के कारण भारी मात्रा में आवक हो रही है। नेपाल SAFTA एग्रीमेंट के मुताबिक जीरो ड्यूटी पर इंपोर्ट हो रहा है। डॉ. बी वी मेहता ने आगे कहा कि हर महीने 40-50 हजार टन नेपाल भारत से एक्सपोर्ट करेगा। हमने सरकार से SAFTA एग्रीमेंट को रेगुलेट करने की मांग की है। साथ ही लिमिटेड क्वांटिटी में इंपोर्ट करने की बात कही है। स्टेटवाइज कोटा डिस्ट्रीब्यूट करने की मांग की है।

इस बीच एग्री कमोडिटी पर बात करते हुए प्रोइंटेलिट्रेड सर्विसेज के दिनेश सोमानी ने कहा कि जीरा में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। जीरे ने आज 20000 रुपये का लेवल तोड़ दिया था। 20000 रुपये के अंदर मार्च कॉन्ट्रैक्ट में खरीदारी की जा सकती है। 21450 रुपये का टारगेट इसमें 10-15 दिन में देखने को मिल सकता है।


Gold Price: गोल्ड में लगातार जारी है रिकॉर्ड तेजी, एक्सपर्ट्स से जानें आखिर कहां जाकर रुकेगा सोना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।