Gold Price: गोल्ड में लगातार जारी है रिकॉर्ड तेजी, एक्सपर्ट्स से जानें आखिर कहां जाकर रुकेगा सोना

Gold Price: सोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा। आज सोना ऑल टाइम रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। दरअसल, ट्रंप के नए टैरिफ एलान से सोने की बढ़ी चमक है। यहीं कारण है कि सोने में तेजी बरकरार है। MCX पर सोना पहली बार 86,000 के पार निकला है। वहीं कॉमेक्स पर सोना 2690 डॉलर प्रति औंस के पार निकला है

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 12:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेंट्रल बैंकों की दरों में कटौती से सोने में सपोर्ट मिला है। वहीं जियो पॉलिटिकल टेंशन से कीमतों में उछाल आया है।

सोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा। आज सोना ऑल टाइम रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। दरअसल, ट्रंप के नए टैरिफ एलान से सोने की बढ़ी चमक है। यहीं कारण है कि सोने में तेजी बरकरार है। MCX पर सोना पहली बार 86,000 के पार निकला है। वहीं कॉमेक्स पर सोना 2690 डॉलर प्रति औंस के पार निकला है। US में सोने का स्पॉट भाव 2920 डॉलर प्रति औंस से ऊपर नजर आ रहा है। बता दें कि सोने के दाम1 महीने में 9% से ज्यादा चढ़े है।

सोने में तेजी के कारण

ट्रंप ने स्टील, एल्युमिनियम के इंपोर्ट पर टैरिफ लगाया है। इंपोर्टर्स को 25% का अतिरिक्त टैरिफ देना होगा। मौजूदा टैरिफ के अलावा 25% टैरिफ देना होगा।


वहीं दूसरी तरफ सेंट्रल बैंकों की दरों में कटौती से सोने में सपोर्ट मिला है। वहीं जियो पॉलिटिकल टेंशन से कीमतों में उछाल आया है। इकोनॉमिक अनिश्चितता के बीच सोने की बड़ी मांग आई है। बाजार फेड रेट कट को लेकर निवेशक चिंतित है यहीं वजह है कि सोने की कीमतों में तेजी जारी है।

सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में सोने में 3 फीसदी का उछाल आया जबकि 1 महीने में इसमें 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं जनवरी से अब तक सोने ने 11 फीसदी की शानदार तेजी दिखाई है। जबकि 1 साल में सोने ने अपने निवेशकों को 44 फीसदी का रिटर्न दिया है।

एमराल्ड ज्वैलरी के फाउंडर धारा पटेल का कहना है कि सोने में अभी निवेश का मौका है। शादियों के सीजन में मांग बढ़ी है। शादियों के सीजन में बढ़ी खरीदारी रही। सोने में लंबी अवधि में अच्छी तेजी संभव है। लेकिन आने वाले 1 महीने में इसमें 4-5 फीसदी की गिरावट आने की संभावना नजर आ रही है।

MOFSL के डायरेक्टर किशोर नार्ने का कहना है कि सेंट्रल बैंक की खरीदारी, भारत और चीन के कंज्यूमर डिमांड और इन्वेस्टमेंट डिमांड के कारण सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि काफी बाजार जानकार यह अनुमान लगा कर चल रहे थे कि सोना 2025 में 10 फीसदी की बढ़त दिखाई लेकिन ये सभी सेटीमेंट बाजार को हवा दी रही है। सोना 3200 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर भी रूकता है या नहीं यह कहना मुश्किल है। हो सकता है सोना आने वाले समय में 3200 डॉलर प्रति औंस का स्तर भी पार कर दें।

किशोर नार्ने ने कहा कि मौजूदा स्तर से सोने में 7-8 फीसदी की तेजी संभव है। जिसके चलते हमारी सलाह होगी कि सोने में बुलिश नजरिया रखें। और मौजूदा निवेशक इसमें निवेशित रहें।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।