Rubber Industry : ट्रंप टैरिफ से टेंशन में रबर इंडस्ट्री, सरकार से की FTA में तेजी दिखाने की मांग

Rubber Industry : ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने से रबर इंडस्ट्री काफी परेशान है। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्री एसोसिएशन (AIRIA ) ने इस मामले पर सरकार को चिट्ठी लिखी है

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 5:35 PM
Rubber Industry ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने से रबर इंडस्ट्री काफी परेशान है।

Rubber Industry : ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने से रबर इंडस्ट्री काफी परेशान है। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्री एसोसिएशन (AIRIA ) ने इस मामले पर सरकार को चिट्ठी लिखी है। एसोसिएशन ने चिट्ठी में सरकार से क्या अपील की है, आइए डालते है एक नजर।

AIRIA की सरकार से मांग है कि रबर इंडस्ट्री को एक्सपोर्ट इंसेंटिव मिले। इंडस्ट्री को इंटरेस्ट फ्री लोन भी मिले। FTA करने में तेजी भी सरकार दिखाए। FTA से इंडस्ट्री के लिए नए बाजार खुलेंगे। घरेलू मांग बढ़ाने पर भी सरकार

फोकस करे।

ट्रंप टैरिफ पर AIRIA


ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्री एसोसिएशन ने कहा कि भारत से US एक्सपोर्ट होने वाले प्रोडक्ट पर टैरिफ लगाए। AIRIA का कहना है कि ज्यादा टैरिफ से कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा। टैरिफ से भारतीय प्रोडक्ट के दाम बढ़ जाएंगे। भारत के लिए बाजार प्रतिस्पर्धि नहीं रहेगा। इससे एक्सपोर्ट पर में बड़ी गिरावट की आशंका है। MSME सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। साथ ही कंपनियों के मार्जिन पर भारी दबाव पड़ेगा।

AIRIA के प्रेसिडेंट शशि सिंह का कहना है कि टैरिफ को लेकर डबल मार इंडस्ट्रीज के एक्सपोर्ट पर असर डाल सकती है। यूएस को इंडस्ट्रीज का 7500 करोड़ का रबर एक्सपोर्ट करती है। ऑटोमोटिव सेक्टर पर अतिरिक्त टैरिफ की मार नहीं पड़ रही है। ड्यूटी को सरकार फ्री करें और अन्य देशों के साथ FTA भी करें।

भारत पर अतिरिक्त टैरिफ की मार अन्य देशों पर नहीं लगा है। जिसके चलते ये एक्स्ट्रा भार हमारे ऊपर पड़ा है। अभी इंडस्ट्रीज का सेटीमेंट स्थिर नहीं नजर आ रहा है।

Sugar Price: त्योहारी सीजन की मांग के बीच चीनी की कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद- ISMA

Pam Oil price: पाम ऑयल के दाम 4 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचे, क्या है वजह, कितने चढ़ेंगे दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।