केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बायोस्टिमुलेंट (Biostimulant) दवाओं की अंधाधुंध बिक्री पर रोक लगा दी है। उनका कहना है कि पहले इन दवाएं की वैज्ञानिक जांच होगी और किसानों के लिए फायदेमंद होने पर ही बिक्री की जाएगी। कृषि मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जो कंपनियां बिना नियम-कायदे के बायोस्टिमुलेंट बेच रही हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी और अब केवल उन्हीं उत्पादों को बाजार में बेचने की इजाजत मिलेगी, जो वैज्ञानिक जांच पर पूरी तरह खरे उतरते हैं।
