Silver Price: चांदी को लगे पंख, पहली बार कीमत 1.40 लाख रुपये पहुंची

दिल्ली में कीमतें 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने इसकी वजह विदेश से आने वाली खबरों को बताया। उधर, सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई के करीब हैं

अपडेटेड Sep 27, 2025 पर 10:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्पॉट सिल्वर 2 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। फ्यूचर्स में सिल्वर ने ऊंचाई का रिकॉर्ड बना दिया है।

चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। दिल्ली में कीमतें 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने इसकी वजह विदेश से आने वाली खबरों को बताया। उधर, सोने की कीमतों में भी इस हफ्ते तेजी देखने को मिली। सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई के करीब हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,800 डॉलर प्रति औंस को पार करने के बाद सोने में थोड़ी नरमी दिखी।

त्योहारी मांग ने बढ़ाई सोने और चांदी की चमक

26 सितंबर को 99.5 प्योरिटी गोल्ड 700 रुपये गिरकर 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन और त्योहारी डिमांड की वजह से चांदी और सोने की चमक पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ी है। स्पॉट सिल्वर 2 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। फ्यूचर्स में सिल्वर ने ऊंचाई का रिकॉर्ड बना दिया है।


सिल्वर फ्यूचर्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

सिल्वर का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2.63 फीसदी यानी 3,528 रुपये चढ़कर 1,37,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पहली बार चांदी की कीमतें इस लेवल पर पहुंची हैं। मार्च 2026 कॉनट्रैक्ट 3,431 रुपये यानी 2.53 फीसदी उछाल के साथ 1,38,847 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी पर लोन लिया है? रिपेमेंट में डिफॉल्ट से आपको हो सकता है बड़ा नुकसान

अमेरिका में रेट घटने की उम्मीद से गोल्ड में भी उछाल

गोल्ड का अक्टूबर डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट भी 223 रुपये यानी 0.2 फीसदी चढ़कर 1,12,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में 262 रुपये यानी 0.23 फीसदी की तेजी दिखी। यह 1,13,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड में तेजी की वजह अमेरिका में इस साल इंटरेस्ट रेट में और कमी की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व 2025 में इंटरेस्ट रेट में दो बार कमी कर सकता है। इंटरेस्ट रेट घटने वाले माहौल में सोने की कीमतें चढ़ जाती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।