Credit Cards

Sovereign Gold Bonds: फिर जारी होगा SGB का नया ट्रांच, जानिए क्या है सरकार का प्लान

Sovereign Gold Bonds: सरकार दोबारा से SGB का ट्रांच जारी सकती है। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक सरकार इस पर विचार कर रही है और बाजार के हालात को देखते हुए फैसला लेगी

अपडेटेड Sep 27, 2024 पर 12:29 PM
Story continues below Advertisement
SGB का पहला ट्रांच नवंबर 2015 में जारी हुआ था। शुरुआत से लेकर फरवरी 2024 तक 67 ट्रांच आए है।

सरकार दोबारा से SGB का ट्रांच जारी सकती है। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक सरकार इस पर विचार कर रही है और बाजार के हालात को देखते हुए फैसला लेगी। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सरकार SGB का ट्रांच लाने पर विचार कर रही है। बता दें किFY24 की सीरीज IV का फरवरी में ट्रांच आया था। 21 फरवरी को SGB का अंतिम ट्रांच आया था। फरवरी ट्रांच में 27031 करोड़ निवेश का हुआ था।

वहीं SGB का पहला ट्रांच नवंबर 2015 में जारी हुआ था। शुरुआत से लेकर फरवरी 2024 तक 67 ट्रांच आए है।

कुछ बदलाव के साथ SGB दोबारा ला सकती है सरकार


BN वैद्य एंड एसोसिएट्स के ओनर भार्गव वैद्य ने कहा कि सरकार कुछ बदलाव के साथ SGB दोबारा ला सकती है। सरकार के हर तबके के लिए SGB फायदेमंद होगा। लोगों ने SGB को काफी पसंद किया था। उनका कहना है कि सरकार SGB में कैपिंग को कम कर सकती है। साथ ही निवेश की न्यूनतम रकम को भी सरकार कम कर सकती है।

सोने की चाल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गोल्ड का प्राइस पीक पर है। सोने में पिछले साल जितना रिटर्न नहीं बन सकता है।

बढ़ी सोने-चांदी की चमक

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है। सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। COMEX पर सोना $2700 के पार निकला है। वहीं MCX पर सोने का दिसंबर वायदा 76200 के पार निकला है। इस बीच चांदी 12 सालों की ऊंचाई पर पहुंची है। COMEX पर चांदी का भाव $33 के पार निकला है। बाजार को अमेरिका में 0.75% दरें घटने की उम्मीद है।

Kunvarji Group के रवि दियोरा का कहना है कि गोल्ड का ट्रेंड पॉजिटिव नजर आ रहा है। हालांकि इसमें थोड़ी मुनाफावसूली आ सकती है। सोने में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बनाने की सलाह होगी। सोने में 75500 के स्टॉपलॉस के साथ 76580 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।