Turmeric Price In 2025: हल्दी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटी है। NCDEX पर हल्दी का भाव 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गयाहै। हल्दी का अप्रैल वायदा 14,400 के पार निकला है। बता दें कि हल्दी की कीमतों में लगातार दूसरे महीने तेजी जारी है। वहीं नवंबर में हल्दी के दाम 5% से ज्यादा चढ़े थे जबकि दिसंबर में अब तक इसमें 4.50% से ज्यादा की तेजी आई है।
हल्दी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसकी कीमतों में 7 फीसदी का उछाल देखने को मिला। जबकि 1 महीने में इसमें 6 फीसदी की तेजी आई। वहीं जनवरी 2024 से अब तक हल्दी में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं 1 साल में यह 2 फीसदी चढ़ा है।
NCDEX टर्मरिक कमिटी के मेंबर पुनम चंद गुप्ता का कहना है कि अच्छे मौसम के चलते हल्दी की फसल अच्छी रही है। हालांकि कुछ एरिया में ज्यादा बारिश के कारण 15-20 फीसदी फसल खराब हुई है लेकिन ऑलओवर हल्दी की फसल को देखें तो आने वाली फसल काफी अच्छी रहने वाली है। पिछले कुछ दिनों में हल्दी के एक्सपोर्ट में कमी आई थी लेकिन नए साल में एक्सपोर्ट में भी बढ़त की उम्मीद है। रमजान और घरेलू मांग में बढ़त के चलते आने वाला साल हल्दी के लिए 2024 से बेहतर रह सकती है।
हल्दी में मौजूदा स्तर से 1500 रुपये तक की तेजी संभव है। अगर हल्दी की क्वालिटी अच्छी होती है तो इसमें और भी तेजी देखने को मिल सकते है।
CGL के AVP अमित खरे ने कहा कि चार्ट पर काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। 13700 रुपये के ऊपर पहला ट्रिगर नजर आ रहा है। हल्दी का 13700 रुपये के स्तर को होल्ड करता है तो इसमें 16500 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते है। लिहाजा हल्दी में मौजूदा स्तर पर खरीदारी करें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।