Turmeric Prices: 1 हफ्ते में हल्दी के दाम 14% उछले, क्या आगे भी कीमतों में जारी रहेगी तेजी

NCDEX पर मसालों के दाम उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 1 हफ्ते में हल्दी के दाम में 14% की तेजी आई है जबकि NCDEX पर हल्दी के दाम 13700 के पार चले गए। वहीं, धनिया और जीरे में आज गिरावट देखी जा रही है। हल्दी के दाम 1 महीने में करीब 8% बढ़े है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 5:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मसालों की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में हल्दी में 14 फीसदी की बढ़त देखने को मिला जबकि 1 महीने में इसमें 8 फीसदी की तेजी आई।

NCDEX पर मसालों के दाम उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 1 हफ्ते में हल्दी के दाम में 14% की तेजी आई है जबकि NCDEX पर हल्दी के दाम 13700 के पार चले गए। वहीं, धनिया और जीरे में आज गिरावट देखी जा रही है। हल्दी के दाम 1 महीने में करीब 8% बढ़े है। हालांकि फरवरी में दाम लगभग 7% गिरे थे।

मसालों की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में हल्दी में 14 फीसदी की बढ़त देखने को मिला जबकि 1 महीने में इसमें 8 फीसदी की तेजी आई। वहीं जनवरी 2025 से अब तक हल्दी में 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं 1 साल में इसमें 22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसी तरह धनिया में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिला जबकि 1 महीने में इसमें3 फीसदी की गिरावट आई। वहीं जनवरी 2025 से अब तक हल्दी में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं 1 साल में इसमें 2.10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

वहीं जीरा ने 1 हफ्ते में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं 1 महीने में इसमें 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जनवरी 2025 से अब तक जीरे ने 1 फीसदी गिरा। वहीं 1 साल में 9 फीसदी लुढ़का है


प्रीति एंटरप्राइजेज के ओनर शुभम झावर का कहना है कि हल्दी का भाव स्पॉट भाव के नीचे फिसल गया था। बाजार काफी ओवरसोल्ड हो गया था। जिसके चलते बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिला। बाजार में जिस तरह से तेजी देखने को मिल रही है। उतनी तेजी फिजिकल डिमांड में नजर नहीं आ रही है । यहीं कारण है कि हल्दी आज 13800 के लेवल को बरकरार रखने में कामयाब नहीं रहा।

पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि हल्दी में निचले स्तर से अच्छी रैली देखने को मिली है। 2600-2700 रुपये तक की बढ़त निचले स्तर से देखी है। लॉन्ग के पोजिशन में मुनाफावसूली करने की सलाह होगी। हालांकि नई खरीदारी के लिए इंतजार करने की सलाह होगी। मौजूदा स्तर पर रिस्क रिवॉर्ड फेवरेबल नजर नहीं आ रहा है। निचले स्तरों से जिन निवेशकों ने लॉन्ग पोजिशन कैरी की है वह इसमें मुनाफावसूली कर सकते है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।