Wheat Prices: गेहूं की कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार अहम कदम उठा रही है। सरकार ने जब करीब 30 लाख टन अनाज को खुले बाजार में बिक्री का फैसला लिया तो इससे थोक और खुदरा बाजार में गेहूं की कीमतें प्रति किग्रा 5 रुपये तक कम हो गईं। इसकी जानकारी आज केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने दी। फूड सेक्रेटरी संजीव चोपड़ा का कहना है कि गेहूं और आटे की कीमतों पर सरकार निगाह बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर सरकार और कदम उठाएगी। सरकार ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) के तहत गेहूं की बिक्री बढ़ा सकती है। हालांकि फूड सेक्रेटरी का यह भी कहना है कि सरकार गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध को हटाने पर विचार नहीं कर रही है। इस प्रतिबंध को पिछले साल मई में भंडारण में तेज गिरावट के चलते लगाया गया था।
