SIP closure: 1 करोड़ से ज्यादा SIP बंद! कहीं आप भी तो नहीं करने जा रहे ये गलती

SIP closure: 2025 में 1 करोड़ से ज्यादा SIP बंद हुई हैं, जिससे निवेशकों में भ्रम की स्थिति है। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि SIP रोकना गलत कदम है, खासकर मार्केट के हाई पर। लंबी अवधि में निवेश ही फायदा देगा।

अपडेटेड Jul 20, 2025 पर 9:54 PM
सिर्फ जून 2025 में ही करीब 48 लाख SIP या तो बंद हुईं या मैच्योर हो गईं।

SIP closure: सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) को लंबी अवधि में बड़ा फंड का सबसे अच्छा जरिया माना जाता है। लेकिन, 2025 में SIP बंद होने की संख्या में भारी उछाल आया है। इससे म्यूचुअल फंड निवेशक भी परेशान हो रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक 1 करोड़ से ज्यादा SIP बंद हो चुकी हैं।

जून में SIP स्टॉपेज रेशियो 77.7% पहुंचा

सिर्फ जून 2025 में ही करीब 48 लाख SIP या तो बंद हुईं या मैच्योर हो गईं। इससे SIP स्टॉपेज रेशियो 77.7% के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। वैल्यू रिसर्च के मुताबिक यह आंकड़ा काफी अहम है, क्योंकि यह दिखाता है कि जितनी नई SIP शुरू हो रही हैं, उसके मुकाबले कहीं ज्यादा बंद हो रही हैं।


एक्टिव SIP अकाउंट्स अब भी मजबूत

हालांकि, इंडस्ट्री के जानकार इसे लेकर बहुत चिंतित नहीं हैं। जून में मंथली SIP इनफ्लो ₹27,269 करोड़ के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जो मई के ₹26,688 करोड़ से ज्यादा है। SIP अकाउंट्स की संख्या भी जून में बढ़कर 9.19 करोड़ (91.9 मिलियन) हो गई, जो मई में 9.06 करोड़ थी। इनमें से जून में करीब 8.64 करोड़ SIP अकाउंट्स से निवेश हुआ, जबकि मई में यह आंकड़ा 8.56 करोड़ था।

SIP बंद होने की वजह केवल डर नहीं

SIP स्टॉपेज रेशियो बताता है कि कितनी SIP बंद हुई हैं बनाम कितनी नई शुरू हुई हैं। लेकिन, एक्सपर्ट मानते हैं कि इसका मतलब यह नहीं कि निवेशक बाजार से बाहर निकल रहे हैं। कई SIPs अपनी तय अवधि पर मैच्योर हो रही हैं या फिर तकनीकी कारणों से फोलियो की सफाई की जा रही है।

म्यूचुअल फंड SIP से तगड़ा रिटर्न चाहते हैं? इन 8 बातों का हमेशा रखें ध्यान - how to get better returns from mutual fund sip investments | Moneycontrol Hindi

हाई वैल्यूएशन से डर रहे हैं कुछ निवेशक

Lemonn Markets के गौरव गर्ग का कहना है कि बाजार में ऊंचे वैल्यूएशन से कुछ निवेशक असहज हैं। उनके मुताबिक, “हाई वैल्यूएशन और डर के चलते कई SIP बंद हो रही हैं। लेकिन डेटा साफ दिखाता है कि लंबे समय तक निवेश करना ज्यादा फायदेमंद होता है।”

'मार्केट पीक पर SIP रोकना गलत'

FinEdge के को-फाउंडर और CEO हर्ष गहलौत SIP रोकने को लेकर आगाह करते हैं। वह कहते हैं, “जब मार्केट पीक पर होता है, तब SIP रोकना सही लग सकता है, लेकिन यह लंबी अवधि में बड़ा नुकसान कर सकता है।” उनके मुताबिक, SIP का मकसद लगातार निवेश करना है, न कि टाइमिंग करना।

SIP बंद करना उल्टा कदम है: Centricity WealthTech

Centricity WealthTech के इश्करन छाबड़ा SIP रोकने को "काउंटरइंट्यूटिव" यानी उल्टा सोचने जैसा बताते हैं। उनका कहना है, “इतिहास बताता है कि गिरते बाजारों में भी निवेश जारी रखने से ज्यादा वेल्थ बनती है, बजाय इसके कि आप टाइमिंग करने की कोशिश करें।” वह SIP रोकने की बजाय पोर्टफोलियो को रिबैलेंस करने की सलाह देते हैं।

SIP account drop-offs on the rise as investors rush to book profit

लंबे समय तक निवेश से ही मिलेगा फायदा

सभी एक्सपर्ट का मानना है कि शेयर बाजार पहले भी कई बार ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा है और उसके कुछ समय बाद उसने फिर से नया हाई बनाया है। SIP के जरिए मिलने वाले रूपी कॉस्ट एवरेजिंग और कंपाउंडिंग जैसे फायदे तभी काम करते हैं, जब निवेशक हर साइकल में बने रहते हैं।

SIP करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

लंबी अवधि का नजरिया रखें: SIP का असली फायदा कंपाउंडिंग और रूपी कॉस्ट एवरेजिंग से मिलता है, जो समय के साथ बढ़ता है। कम से कम 5-10 साल का निवेश लक्ष्य रखें।

मार्केट टाइमिंग से बचें: SIP का मकसद यह नहीं कि आप सही समय पर निवेश करें, बल्कि हर मार्केट साइकल में बने रहें। उतार-चढ़ाव में निवेश जारी रखना फायदेमंद होता है।

सही फंड का चुनाव करें: अपनी जोखिम क्षमता, लक्ष्य और समय-सीमा के आधार पर इक्विटी, हाइब्रिड या डेट फंड चुनें। बिना रिसर्च के फंड न लें।

सिर्फ रिटर्न पर न जाएं: किसी फंड का पुराना प्रदर्शन जरूरी है, लेकिन यह भविष्य की गारंटी नहीं। फंड मैनेजर की स्थिरता, AUM और खर्च अनुपात (expense ratio) भी देखें।

हर साल रिव्यू करें: SIP शुरू करने के बाद उसे भूलना नहीं है। हर साल पोर्टफोलियो रिव्यू करें और जरूरत पड़े तो रिबैलेंस करें।

यह भी पढ़ें : Daily vs Monthly SIP: म्यूचुअल फंड में डेली SIP से मोटा पैसा बनेगा या मंथली, क्या कहते हैं स्टडी और एक्सपर्ट?

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।