घर की बालकनी में हरे-भरे और रंग-बिरंगे फूलों से सजे पौधे हमेशा देखने में सुंदर लगते हैं। हालांकि, इन पौधों की देखभाल करना आसान नहीं होता, खासकर सर्दियों के मौसम में। जब ठंड बढ़ने लगती है, ओस और पाले के कारण पौधों को नुकसान होने लगता है और उनका रंग मुरझाने लगता है। गेंदा का पौधा भी इससे अछूता नहीं है। सर्दी में ओस गिरने और सूर्य की कम रोशनी मिलने से इन पौधों की वृद्धि रुक जाती है, जिससे वे कमजोर पड़ने लगते हैं।लेकिन अब चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम आपको एक प्रभावी और आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप सर्दियों में भी अपने गेंदा के पौधे को हरा-भरा और फूलदार बनाए रख सकती हैं।
