फेस्टिव सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों को एडवांस सैलरी और पेंशन का तोहफा मिला है। केरल और महाराष्ट्र में एंडवास सैलरी रिलीज करने का आदेश दे दिया गया है। बाकी राज्यों को भी जल्दी ये खुशखबरी मिल सकती है।
फेस्टिव सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों को एडवांस सैलरी और पेंशन का तोहफा मिला है। केरल और महाराष्ट्र में एंडवास सैलरी रिलीज करने का आदेश दे दिया गया है। बाकी राज्यों को भी जल्दी ये खुशखबरी मिल सकती है।
सरकार एडवांस में सैलरी और पेंशन देकर फेस्टिव सीजन में इकॉनोमी को बूस्ट करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार ने शुरुआत में केरल और महाराष्ट्र में अपने कर्मचारियों की सैलरी एडवांस में रिलीज करने का आदेश जारी किया है। अगस्त और सितंबर महीने में ओणम और गणपति उत्सव जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसा ही आदेश बाकी राज्यों के लिए भी आने वाले दिनों में जारी हो सकते हैं।
केरल में 19 अगस्त को सैलरी देने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में 18 सितंबर को सैलरी देने का आदेश दिया गया है। इससे लोग त्योहारों में लोग खुल कर खर्च कर सकेंगे। पेंशनर्स को भी एडवांस में भुगतान किया जाएगा। इसके लिए बैंकों को निर्देश जारी किया गया है। सरकार के इस फैसले से डिफेंस, पोस्ट, टेलीकॉम कर्मचारियों को फायदा होगा। वित्त मंत्रालय ने इस पर तुरंत अमल करने को कहा है। जल्द ही बंगाल, यूपी, बिहार के लिए भी आदेश जारी हो सकता है।
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शुरुआत
उधर दूसरी खबर ये है कि कल केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर तक हर सप्ताह 75 जिलों और हर जिले के 75 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनुराग ठाकुर ने लोगों से स्वस्थ भारत के लिए संकल्प लेने की अपील भी की है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही मुंबई में भी कुछ लोगों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 में हिस्सा लिया और वहां कई लोग एक सड़क पर दौड़ते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।