अब रिटर्न फाइल करते वक्त गलती की गुंजाइश बेहद कम हो जाएगी। क्योंकि अब आप AIS यानि एनुअल इनफार्मेशन स्टेटमेंट के जरिए अपने हर ट्रांजैक्शन को देख पाएंगे जिसमें ब्याज, डिविडेंड, सिक्योरिटीज़ से लेकर म्यूचुअल फंड्स ट्रांजैक्शन्स और विदेश में भेजे जाने वाले पैसों का ब्यौरा होगा। इससे रिटर्न फाइलिंग में बेहद आसानी होगी।
एनुअल इनफोर्मेशन स्टेटमेंट को टैक्सपेयर इनकम टैक्स की नई पोर्टल पर देख सकते हैं और रिटर्न में गलती होने पर सुधार भी कर पाएंगे। इसके साथ ही एनुअल इनफार्मेशन स्टेटमेंट की प्रक्रिया जबतक पूरी तरह ऑपरेशनल नहीं होगी तबतक TRACES पोर्टल पर फॉर्म 26AS भी नजर आता रहेगा।
एक और अहम खबर पर नजर डाले तो त्योहारों पर सरकार ने महंगाई से कोई राहत नहीं दिलाई लेकिन सूत्र बता रहे हैं लोकतंत्र के त्योहार यानि चुनाव को देखते हुए कुछ बीजेपी शासित राज्यों में पेट्रोल, डीजल के दाम थोड़े कम हो सकते हैं।
चुनावों को देखते हुए दामों में कटौती की तैयारी है। करीब आधा दर्जन राज्यों में 3 रुपये तक कमी संभव है। अगले साल यूपी समेत 7 राज्यों में चुनाव है। बीजेपी शासित राज्यों से पेट्रोल के कीमतों में कटौती के शुरुआती संकेत नजर आ रहे है।
यूपी, उत्तराखंड, गोवा में जल्द फैसला संभव है। कर्नाटक, मणिुपर, गुजरात, हिमाचल में विचार हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक टैक्स कटौती पर केंद्र विचार कर सकता है। क्रूड की कीमतों में कमी लाने की कोशिश जारी है।
इस बीच एक और अहम खबर पर नजर डालें तो दुबई एक्सपो 2021 में भारत का जलवा दिख रहा है। इंडियन पवेलियन में भारत के योग से लेकर विज्ञान की झलकियां हैं। एक महीने में भारत के पवेलियन में करीब 1 लाख 80 हजार लोग इसे देखने आ चुके हैं। ईको-फ्रेंडली होने की वजह से भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें उर्जा की खपत कम होती है। इसे रीसाईकिल्ड एल्यूमिनियम से बनाया गया है।