इनवेस्को ने Zee Entertainment के चीफ एग्जिक्यूटिव और मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका को हटाने और नया बोर्ड बनाने के लिए एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) की तारीख घोषित करने में नाकाम रहने के कारण बुधवार को कंपनी के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) में मामला दायर किया।
इस मामले की सुनवाई NCLT की मुंबई बेंच गुरुवार को करेगी।
इसमें इनवेस्को की ओर से ध्रुव लीलाधर एंड कंपनी और Zee Entertainment के लिए whileTrilegal पैरवी करेंगे।
लिस्टेड कंपनियों के लिए मौजूदा रूल्स के तहत एक कंपनी को मिनिमम 10 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले एक इनवेस्टर से नोटिस मिलने के तीन सप्ताह के अंदर EGM की तारीख घोषित करनी होती है।
अगर कंपनी निर्धारित अवधि में तारीख घोषित करने में नाकाम रहती है तो इनवेस्को की ओर से यह तारीख घोषित की जा सकती है।
Zee Entertainment के सबसे बड़े शेयरहोल्डर इनवेस्को के पास कंपनी में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।