इस सप्ताह की शुरुआत में पेश की गई iPhone 13 सीरीज के लिए Apple शुक्रवार शाम 5:30 से प्री-ऑर्डर शुरू करेगी। प्री-ऑर्डर 30 देशों और रीजन में एक साथ शुरू होंगे। इनमें भारत के अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और कनाडा शामिल हैं। यह पहली बार है कि जब Apple भारत में पहले राउंड में ही प्रोडक्ट को लॉन्च कर रही है।
नई सीरीज में iPhone 13, iPhone 13 मिनी, iPhone 13 प्रो और iPhone 13 प्रो मैक्स शामिल हैं।
देश में कस्टमर्स एपल के ऑनलाइन स्टोर या ई-कॉमर्स चैनल्स पर नए iPhone के लिए प्री-ऑर्डर दे सकते हैं।
एपल के प्रोडक्ट्स की डिस्ट्रीब्यूटर इनग्राम मैक्रो iPhone की नई सीरीज 3,200 से अधिक रिटेल लोकेशंस और रेडिंगटन लगभग 3,500 लोकेशंस पर उपलब्ध कराएगी। फ्लिपकार्ट और एमेजॉन पर भी प्री-ऑर्डर दिए जा सकेंगे। फोन 24 सितंबर से उपलब्ध होंगे।
प्रो मॉडल के 128 GB बेस वेरिएंट का प्राइस 1,19,900 रुपये और 256 GB और 512 GB वेरिएंट्स का क्रमशः 1,29,900 रुपये और 1,49,900 रुपये है। प्रो मॉडल 1 TB के वेरिएंट में भी जिसका प्राइस 1,69,900 रुपये है।
इस सीरीज में सबसे सस्ते मॉडल iPhone 13 मिनी की शुरुआत 69,900 रुपये के प्राइस से होगी। इसके 256 GB और 512 GB वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 79,900 रुपये और 99,900 रुपये है।
HDFC बैंक के कार्ड से एपल के ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर से iPhone 13 और iPhone 13 मिनी का प्री-ऑर्डर करने पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। प्रो और मैक्स वेरिएंट्स के लिए कैशबैक 5,000 रुपये का है।
कुछ रिटेल आउटलेट्स पुराने हैंडसेट के एक्सचेंज में नई सीरीज का फोन खरीदने पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रहे हैं।