इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बेचेगा बजाज आलियांज के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स

इस पार्टनरशिप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पहुंचाने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Sep 21, 2021 पर 6:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के नॉन-लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स बेचने के लिए टाई-अप किया है। बजाज आलियांज ने बताया कि इन प्रोडक्ट्स में हेल्थकेयर, पर्सनल एक्सिडेंट और मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी शामिल होंगी। IPPB के पास 650 ब्रांच और 1,36,000 से अधिक बैंकिंग एक्सेस पॉइंट्स का बड़ा नेटवर्क है।

ग्रामीण डाक सेवक या पोस्टमैन को पॉइंट ऑफ सेल पर्सन (POSP) के तौर पर काम करने की अनुमति है। इन्हें पॉइंट ऑफ सेल के जरिए बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स के लिए ट्रेनिंग दी गई है।

Matix Fertilisers ने लेंडर्स के साथ 4,500 करोड़ रुपये के कर्ज का NCLT से बाहर किया सेटलमेंट

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IRDA) ने हेल्थ, मोटर, ट्रैवल और अन्य कम बीमा राशि वाले प्रोडक्ट्स की  POSP के जरिए बिक्री करने की अनुमति दी है। ये पॉलिसी के रिन्यूअल में भी मदद कर सकते हैं।

बजाज आलियांज ने बताया, "लगभग 2 लाख ग्रामीण डाक सेवकों और पोस्टमैन को माइक्रो एटीएम और बायोमेट्रिक डिवाइस दिए गए हैं। ये इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

IPPB के मैनेजिंग डायरेक्टर जे वेंकटरामू ने कहा, "कस्टमर्स अपने घर पर इंश्योरेंस सर्विसेज एक आसान और सुविधाजनक तरीके से ले सकेंगे।"


इस टाई-अप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स को पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसमें इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स को डिजिटल तरीके से खरीदा जा सकेगा जिससे धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने की आशंका नहीं रहेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।