आज RIL की 44वीं AGM पर देश भर की निगाहें होगी। RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी दोपहर 2 बजे कंपनी के शेयर होल्डरों को संबोधित करेंगे। आज की एजीएम में Saudi Aramco डील, 5G Service Timeline,5G फोन और Jio Book जैसे बड़े एलान संभव हैं। AGM से पहले RIL से जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है। Fitch ने कंपनी की Foreign-Currency रेटिंग बढ़ाकर BBB कर दी है। वहीं, लोकल करेंसी आउटलुक स्टेबल पर बरकरार रखी है।
आज की एजीएम में Saudi Aramco डील पर बड़ा अपडेट ये संभव है कि Saudi Aramco के चेयरमैन के RIL के बोर्ड में शामिल होने की जानकारी दी जा सकती है। आज की एजीएम में 5G सर्विस शुरू करने का Timeline दिया जा सकता है। इसके अलावा 5G स्मार्ट फोन, Jio Book लैपटॉप के लॉन्च से जुड़े एलान भी हो सकते हैं।
इसके अलावा आज की एजीएम में O2C कारोबार पर बड़े एलान संभव हैं। कारोबार के डीमर्जर पर NCLT मंजूरी का अपडेट मिल सकता है। KG-D6 गैस प्रोडक्शन पर अपडेट मिल सकता है। फ्यूल रिटेलिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल पर कंपनी के प्लान की भी जानकारी मिल सकती है। इन सबके साथ ही कंपनी के रीटेल कारोबार और JioMart-WhatsApp डील पर भी अपडेट मिल सकता है।
गौरतलब है कि एजीएम के एक दिन पहले यानी 23 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी के निवेशक Reliance Industries से कई बड़े एलानों और स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं। निवेशकों को उम्मीद है आज होने वाली एजीएम में नए रणनीतिक निवेशकों और स्टेक सेल पर अब तक हुई प्रगति की जानकारी मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज के एजीएम में सउदी अरामको के चेयरमैन Yasir Al-Rumayyan को रिलायंस के बोर्ड में शामिल करने का एलान हो सकता है। JPMorgan का कहना है कि इस तरह का कोई भी फैसला कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटीव होगा।
डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल वेबसाइट नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का कंट्रोल इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र बेनेफिशियरी है।