SpiceJet को वित्तीय मुश्किलों के बीच मिली राहत, एयरक्राफ्ट लीजिंग कंपनी से हुआ सेटलमेंट

एयरलाइन को कोरोना और प्राइसिंग के दबाव के कारण वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

अपडेटेड Sep 18, 2021 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट और CDB Aviation के बीच मैक्स एयरक्राफ्ट की लीज पर सेटलमेंट को लकेर सहमति बन गई है। हाल ही में स्पाइसजेट ने एक अन्य एयरक्राफ्ट लीजिंग कंपनी Avolon के साथ भी ऐसी ही डील की थी। महामारी के असर के कारण स्पाइसजेट वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही है।

स्पाइसजेट ने बताया, "इस डील के बाद एयरलाइन को इस महीने के अंत से मैक्स एयरक्राफ्ट के साथ फ्लाइट्स शुरू करने की उम्मीद है।"

स्टेनलेस स्टील का प्राइस अभी तक के हाई लेवल पर, जानिए क्या है इस तेजी की वजह?

CDB Aviation के पास पास 379 एयरक्राफ्ट्स का फ्लीट है। इसके ग्लोबल कस्टमर नेटवर्क में 37 देशों की 72 एविएशन कंपनियां शामिल हैं। भारत में स्पाइसजेट के अलावा इसने एयरएशिया इंडिया, गोफर्स्ट और इंडिगो को एयरक्राफ्ट लीज पर दिए हैं।

एविएशन रेगुलेटर ने हाल ही में मैक्स एयरक्राफ्ट की फ्लाइट्स से प्रतिबंध हटाया है। इन एयरक्राफ्ट्स से जुड़ी दो बड़ी विमान दुर्घटनाएं दो वर्ष पहले हुई थी।

स्पाइसजेट को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में 729 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसका नेट लॉस 593 करोड़ रुपये था।


कोरोना की दूसरी लहर और प्राइसिंग को लेकर दबाव का एयरलाइन की वित्तीय स्थिति पर बड़ा असर पड़ा है।

इस महीने की शुरुआत में स्पाइसजेट के एंप्लॉयीज ने वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रदर्शन किया था। हालांकि, बाद में एयरलाइन ने बताया कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।