Stocks in News: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 1:35 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

    ZOMATO  पर फोकस

    FOOD DELIVARY कंपनी ZOMATO ने  पहली तिमाही के नतीजे पेश किए। Revenue में तो 22% का उछाल देखने को मिला है लेकिन घाटा 134 करोड़ से दोगुने से ज्यादा  बढ़कर 360 करोड़ रुपए हुआ है।  Adjusted EBITDA नुकसान भी बढ़कर  170 करोड़ रुपए हुआ है।

    फोकस में GMR INFRA

    13 अगस्त को अहम बोर्ड बैठक होगी। 6,000 करोड़ रुपये जुटाने पर चर्चा होगी।

    Century Ply पर फोकस


    कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की  पहली तिमाही में कंपनी को 11 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 31 करोड़ रुपये मुनाफा रहा है। आय 203  करोड़ रुपये से बढ़कर 458 करोड़ रुपये पर रही है।

    COAL INDIA पर फोकस

     पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा मुनाफा 2077 Cr से बढ़कर 3174 करोड़ पर रही है। वहीं आय आय 18,486 Cr से बढ़कर 25,282 Cr रुपए पर रही है। EBITDA 3050 Cr से बढ़कर 4843 Cr रुपए और EBITDA मार्जिन 16.5% से बढ़कर 19.2% पर रही है।

     Zomato पर भारी पड़ा आमदनी से ज्यादा खर्च, जून तिमाही में घाटा बढ़कर 356 करोड़ रुपए रहा

    J Kumar Infra पर फोकस

     पहली तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई  है। 30 जून 2021 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को 20.8 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले 32 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इस अवधि में कंपनी की आय पिछले साल की इसी अवधि के 285 Cr से बढ़कर 675 Cr करोड़ रुपए पर आ गई है। EBITDA 28 Cr से बढ़कर 96.7 Cr पर और EBITDA मार्जिन 9.9% से बढ़कर 14.3% पर रही है।

    MOTHERSON SUMI पर फोकस

    पहली तिमाही में कंपनी  घाटे से मुनाफे में आई है। इस अवधि में कंपनी को 810 Cr के घाटे के मुकाबले 289.6 Cr का कंसो मुनाफा हुआ है। वहीं, कंसो आय 8,348.4 Cr से बढ़कर 16,157.4 Cr पर आ गई है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.



    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।