Vodafone Idea ने 1699 रुपए और 2299 रुपए का RedX फैमिली प्लान शुरू किया, एक बिल में पांच लोगों को मिलेगी सर्विस

Vodafone Idea के RedX और RedX Family प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ कई सुविधाए हैं

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement

Vodafone Idea ने अपने फ्लैगशिप प्लान RedX और RedX Family प्लान शुरू किया है। कंपनी इस प्लान में अपने मेंबर्स को अनलिमिटेड डाटा ऑफर कर रही है। यह फायदा एक ही बिल में शामिल होने वाले सदस्यों को मिल रहा है। एक ही बिल के मायने इसके फैमिली प्लान से है जिसमें एक प्राइमरी नंबर के साथ दूसरे नंबर होते हैं। यह प्लान सिर्फ पोस्टपेड मेंबर्स के लिए है।

1699 रुपए के प्लान में सिर्फ तीन मेंबर जुड़ सकते हैं। जबकि 2299 रुपए के प्लान में पांच लोगों को जोड़ा जा सकता है। ऐसे समय में जब वर्क फ्रॉम हम की वजह से घरों में डेटा का इस्तेमाल बढ़ गया है, कंपनी ने इस मौके को भुनाने के लिए दो नए प्लान शुरू किए  हैं।

मारुति लॉन्च करेगी स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा के CNG वेरिएंट

Vodafone Idea के  RedX Family प्लान में कंज्यूमर्स को अनलिमिटेड 4G डेटा मिलेगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार के साथ-साथ Vi मूवीज एंड टीवी का VIP एक्सेस मिलेगा।

2,999 रुपए के प्लान में सात दिनों का कॉम्प्लिमेंटरी इंटरनेशनल रोमिंग पैकेज भी मिलेगा। साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और मिडिल ईस्ट सहित 14 देशों के लिए स्पेशल ISD रेट्स का फायदा मिलेगा।

इसके साथ ही प्राइमरी मेंबर्स साल में 4 बार फ्री लाउंज की सर्विस ले सकते हैं। इसमें एकबार के लिए इंटरनेशनल लाउंज भी शामिल है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।